राजस्थान में शराब पीने के बाद लड़कियों ने कर दिया बवाल, बीच रास्ते किया बड़ा कांड, हॉस्पिटल पहुंचा नाबालिग

Published : Nov 30, 2022, 11:37 AM ISTUpdated : Nov 30, 2022, 11:50 AM IST
राजस्थान में शराब पीने के बाद लड़कियों ने कर दिया बवाल, बीच रास्ते किया बड़ा कांड, हॉस्पिटल पहुंचा नाबालिग

सार

राजस्थान में शॉक करने वाला मामला सामने आया। यहां नशे में मदमस्त लड़के-लड़कियों के समूह ने 12 वीं में पढ़ने वाले नाबालिग के साथ ऐसा कांड कर दिया कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ गया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया।

करौली (karauli). राजस्थान के करौली जिले से बड़ी खबर है। करौली जिले के कोतवाली थाना इलाके में रहने वाले सैंकड़ों लोगों ने करौली - हिंडौन हाइवे जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में लोगों को समझाने के लिए पुलिस अफसर तक पहुंचे। उन्हें समझाने के बाद रास्ता खुलवाया गया है लेकिन उसके बाद भी वे सड़कों पर डटे हुए हैं। इस पूरी घटना को लेकर विवाद कल से शुरु हुआ था। जाम करने वाले लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। दरअसल यहां नशे में धुत युवक ने एक लड़के को गोली मार दी।

मंदिर के पास बैठ पी रही थी शराब, लड़के ने मना किया तो किया ये कांड
दरअसल करौली जिले में कोतवाली थाना इलाके में बीती शाम बड़ी घटना हुई। यहां के कोतवाली इलाके में स्थित अंजनी माता मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठकर तीन लड़कियां और चार लड़के शराब पी रहे थे । इसी दौरान वहां से बारहवीं में पढ़ने वाला छात्र योगेश सिंह गुजरा। योगेश के साथ उसका एक दोस्त भी था। योगेश ने मंदिर में बैठकर शराब पी रही लड़कियों को टोक दिया और घर जाने की नसीहत दे दी। बस इतना ही काफी था झगड़े के लिए। पहले तो लड़कियों ने योगेश को पीटा और उसके बाद लड़कों ने भी योगेश पर हाथ साफ कर लिया। उसका साथी वहां से भाग गया।

समझाने की सजा मिली बंदूक की गोली
नशे में चूर लड़के लड़कियों की पिटाई से बचकर योगेश भागने लगा तो उनमें से एक लड़के ने देसी हथियार से उसकी पीट पर गोली मार दी। गोली लगने के बाद बालक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इसी घटना में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर आज यानि बुधवार के दिन जाम लगाया गया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना का पता चलने के बाद से ही पुलिस आरोपियों को दबोचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े- Video: नशे में टल्ली लड़कियों ने बीच सड़क मचाई मारपीट, 4 ने मिलकर एक को बुरी तरह पीटा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच