अलविदा बेटे हम जा रहे हैं...यह कहकर पति-पत्नी दुनिया छोड़ गए, बेबसी ऐसी की दोनों को मरना ही पड़ा

राजस्थान के कोटा जिले से दुखद मामला सामने आया हैं। जहां एक कारोबारी पति-पत्नी ने एक साथ सुसाइड कर लिया। मरने से पहले दोनों ने अपने इकलौते बेटे के लिए एक इमोशन ल मैसेज किया। लेकिन वह नहीं समझ पाया कि मम्मी-पापा कुछ ऐसा करने वाले हैं।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 14, 2022 9:55 AM IST / Updated: Dec 14 2022, 06:09 PM IST

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति ने सेल्फोस की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले दोनों ने अपने बेटे से बात कर कहा कि अलविदा हम जा रहे हैं। लेकिन बेटे को बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि माता-पिता कुछ ऐसा करने वाले हैं।

मौत के बाद पास-पास पड़ी थीं पति-पत्नी की लाशें...
माता-पिता की खबर लगते ही बेटा तुरंत अपने घर पहुंचा। जहां रहने वाले राजकुमार और उसकी पत्नी शालिनी घर में पड़े थे। दोनों के उल्टियां हो रही थी। बेटा आसपास के लोगों को लेकर जैसे ही हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों पर कर्ज काफी ज्यादा बढ़ गया था। लड़की की शादी हो चुकी है। अब एक लड़का है जो भी परिवार से अलग रह रहा था। राजकुमार कोटा के जाने-माने हार्डवेयर व्यापारी है।

Latest Videos

सामने आ रही मौत के पीछे की यह वजह
वही इस मामले में मृतक के बेटे करण ने बताया कि सुबह 6:00 बजे के करीब उसके पास पिता का फोन आया। जिन्होंने कहा कि अलविदा बेटे हमने गोली खा ली है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। बेटा घर पर पहुंचा तो वहां दोनों की उल्टियां हो रही थी। बेटा दोनों को आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल लेकर गया। लेकिन उसके पहले ही दोनों अंतिम सांस ले चुके थे। बेटे करण ने बताया कि उसे ज्यादा कुछ तो जानकारी नहीं है लेकिन इतना जरुर पता था कि किसी से रुपए लेने हैं और किसी को देने हैं।

सूदखोर के चलते मर रहे लोग
राजस्थान में कर्ज के दबाव में चलते सुसाइड करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भीलवाड़ा में एक युवक ने कर्ज में डूब कर परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। लाखों रुपए चुकाने के बाद भी सूदखोर लगातार उससे पैसों की मांग कर रहे थे।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts