कोटा के RTU कॉलेज के अय्याश प्रोफेसर के मामले मे एक और बड़ा खुलासा, सविंदा महिला साथी ने खोले चौंकाने वाले राज

Published : Dec 23, 2022, 02:58 PM IST
कोटा के RTU कॉलेज के अय्याश प्रोफेसर के मामले मे एक और बड़ा खुलासा, सविंदा महिला साथी ने खोले चौंकाने वाले राज

सार

राजस्थान के कोटा शहर स्थित आरटीयू  के एसोसिएट प्रोफेसर गिरिष के खिलाफ वहां कि छात्राओं के शिकायत के बाद इस आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आए दिन रोज नए खुलासे हो रहे है। अब वहां काम कर रही संविदा पर लगी महिला कर्मचारी ने चौंकाने वाले राज खोले हैं।

कोटा (kota). पूरे राजस्थान को शर्मसार करने वाले कोटा शहर के एसोसिएट प्रोफेसर गिरिष परिहार के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गिरिष और उसके लिए काम करने वाले बीटेक के छात्र अर्पित को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है और दोनो को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में कोटा में गुरुवार को तगड़ा बवाल भी हो चुका है। दरअसल परिहार राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय यानि आरटीयू कोटा में एसोसिएट प्रोफेसर थाए अब उसे बर्खास्त कर दिया गया है। उसकी एक और गंदी बात अब सामने आ रही है। जिसका खुलासा साथी संविदा महिला कर्मचारी ने किया है।

संविदा महिलाकर्मी को भी किया हैरस
सामने आया कि गिरिष परमार के ही डिपार्टमेंट के एक अफसर ने गिरिष के साथ मिलकर एक सविंदा कार्मिक को भी हरैस किया था। सविंदा कर्मी महिला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन पुलिस ने सही तरह से जांच नहीं की और मामला रफा दफा हो गया। पुलिस ने जल्द ही एफआर भी लगा दी। इस  मामले में भी गिरिष महिला को अश्लील वीडियो भेजता था और साथ संबध बनाने की जिद करता था। महिला ने इस मामले में अब पुलिस से संपर्क किया है। उसने बताया कि उस समय उसने नौकरी छोड़ दी थी और इस कारण माता पिता डिप्रेशन में चले गए थे। इस केस को फिर से खोलने के लिए अब कोर्ट में एप्लीकेशन दी है। 

एक और कॉलेज छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत
उधर कोटा पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब एक और छात्रा ने शिकायत दी है। उसकी भी जांच की जा रही है। वह भी फाइनल ईयर की है। दूसरी छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज की और भी कई लड़कियों को गिरिष ने परेशान किया है। लेकिन बदनामी के डर से उन्होनें मैनेजमेंट के पास तक भी शिकातय नहीं दी है। कोटा पुलिस का कहना है कि अब लड़कियों को विश्वास में लेकर उनसे बातचीत करने की तैयारी की जा रही है। गिरिष के खिलाफ सख्त केस बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े- सवा लाख सैलरी वाला ये प्रोफेसर चुराता था लेडी अंडरगारमेंट, लड़कियों को पास करने के बदले करता था गंदा काम

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात