राजस्थान में देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली गाड़ी को मारी टक्कर, 2 मासूम की मौत

Published : Dec 23, 2022, 11:23 AM IST
राजस्थान में देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूली गाड़ी को मारी टक्कर, 2 मासूम की मौत

सार

राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के अहिंसा सर्किल में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल वेन को टक्कर मार दी। घटना में दो मासूमों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन मासूम घायल हो गए है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके फरार हो गया है।

बांसवाड़ा (banswara). राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूली गाड़ी को टक्कर मार दी (road accident)। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे अभी घायल है। देर रात सभी स्कूल के वार्षिकोत्सव से लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ (rajasthan news)। घटना बांसवाड़ा के अहिंसा सर्किल के पास की है।

स्कूल एनुअल फंक्शन से लौट रहे थे बच्चे
अहिंसा सर्किल के पास बीती रात सेंट पॉल्स स्कूल के बच्चों से भरी एक बोलेरो गाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी। हालांकि अभी तक बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को स्थानीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएंगे। वहीं घायलों का इलाज भी जारी है। घटना के बाद डंपर चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। 

आधी रात को मची चीख पुकार, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात उन्होंने सड़क पर चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो उन्हें इस हादसे का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक 3 बच्चों का अभी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। जबकि कुछ बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं कुछ को अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल आज पूरे मामले का पता चल पाएगा। देर रात पुलिस ने डंपर की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

हॉस्पिटल में लगी प्रशासनिक अधिकारियों की भीड़
देर रात हादसे की खबर मिलने के बाद बांसवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में प्रशासनिक अमले की भी भीड़ लगी रही। हॉस्पिटल के पीएमओ खुशपालसिंह, पीसी रैगर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर इस घटना के बाद आज सैंट पॉल स्कूल में होने वाले वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। हादसे में बारह साल के मीतांश और बारह साल के विदित की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े-  महाकाल के दर्शन कर जयपुर लौट रहे 4 लोगों की अजमेर में दर्दनाक मौत, कार के हिस्से काटकर निकाली गई लाशें- PHOTOS

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश