मासूम की मौत का Live वीडियो: क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चे की ऐसी दर्दनाक मौत, देखने वालों का कांप गया कलेजा

Published : Aug 28, 2022, 01:26 PM ISTUpdated : Aug 28, 2022, 01:34 PM IST
मासूम की मौत का Live वीडियो: क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चे की ऐसी दर्दनाक मौत, देखने वालों का कांप गया कलेजा

सार

जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मौत का लाइव वीडियो दिख रहा है।  क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चे को एक बस ने इतनी बुरी तरह से टक्कर मारी की मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसने भी यह मंजर देखा उसका कलेजा कांप उठा।

जयपुर (राजस्थान). राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । इस फुटेज में आठ 8 साल के दो बच्चे और एक महिला दिखाई दे रहे हैं। जो एक गेंद तलाश रहे है। बोल तलाशने के दौरान अचानक एक मिनी बस ने तीनों को कुचल दिया। जिसमें से बच्चे की मौत हो हो गई। बच्चे के साथ खेल रही बच्ची और एक अन्य महिला को बेहद गंभीर हालत में जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें s.m.s. अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सांगानेर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

गेंद लेने के लिए निकले बच्चे और पीछे से आ गई मौत
जयपुर के सांगानेर थाना पुलिस ने बताया कि 8 साल का बच्चा अक्षत और 8 साल की बच्ची अनुष्का दोनों घर के आंगन में क्रिकेट खेल रहे थे । इस दौरान बोल बाहर चली गई तो दोनों बच्चे बाहर बॉल तलाश रहे थे। घर के नजदीक ही रहने वाली एक महिला इन दोनों बच्चों की बॉल ढूंढने में मदद कर रही थी। इसी दौरान एक मिनी बस वह तेजी से आई और बस ने तीनों को कुचल दिया । अक्षत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अनुष्का और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । 

चीख-पुकार मची तो ड्राइवर ने बस छोड़कर भागा
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई ड्राइवर ने बस छोड़कर फरार होने की कोशिश की ,तो लोगों ने उसे बुरी तरह पीट दिया । उसके बाद सांगानेर पुलिस के हवाले कर दिया।  पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है ड्राइवर बाबू लाल मीणा शराब के नशे में था और उसने शराब के नशे के दौरान बस पर संतुलन खो दिया था। 

इकलौते बेटे की मौत पर बिलख रहे माता-पिता 
 सांगानेर पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता राजेंद्र जयपुर में एक मार्केटिंग कंपनी में काम करते हैं । उनका इकलौता बेटा था जो तीसरी कक्षा में पढ़ता था । जो बच्ची घायल हुई है, उसका नाम अनुष्का है वह घर में ही किराए पर अपने परिवार के साथ रह रही थी। दोनों बच्चे एक साथ खेलते थे। लेकिन अब दोनों बच्चों का साथ छूट गया है। इस घटना के बाद से अक्षत माता-पिता बुरे सदमे में है।

वीडियो देख दहल जाएगा दिल...

यह भी पढ़ें-नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता: प्यार में मना किया तो शाहरुख ने जला दिया था जिंदा...5 दिन से तड़प रही थी


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश