राजस्थान की इस महिला ने जीत लिया सबका दिल, जानिए क्या है वो वजह

Published : Nov 26, 2019, 05:11 PM ISTUpdated : Nov 26, 2019, 05:13 PM IST
राजस्थान की इस महिला ने जीत लिया सबका दिल, जानिए क्या है वो वजह

सार

राजस्थान नगर निकाय चुनाव की नवनिर्वाचित कांग्रेस की पार्षद पायल सैनी ने चुरू के 24 वार्डों के जीते हुए पार्षदों का दिल जीत लिया। इन पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पायल को अपना मुखिया यानि सभापति चुना।

जयपुर. राजस्थान नगर निकाय चुनाव की नवनिर्वाचित कांग्रेस की पार्षद पायल सैनी ने चुरू के 24 वार्डों के जीते हुए पार्षदों का दिल जीत लिया। इन पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पायल को अपना मुखिया यानि सभापति चुना।

इस तरह सभापति बनी पायल सैनी
दरअसल, मंगलवार के दिन चुरु में सभापति पद के लिए मतदान हुआ था। जिसमें शहर के  60 वार्डों से जीतकर आए पार्षदों ने वोटिंग की। जहां भाजपा की निर्मला सैनी को 18 वोट मिले। वहीं दूसरी और कांग्रेस की पायल को 24 मतों के अंतर से विजयी हुई और वही चूरू नगर परिषद की सभपति होंगी।

कांग्रेस को मिली बढ़त
बता दें कि राजस्थान के निकाय अध्यक्ष चुनाव में अब तक आए परिणामों में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिली हुई है। अब तक घोषित परिणामों में 20  निकायों पर कांग्रेस और 7 पर भाजपा का कब्जा हुआ है। वहीं, दो निकायों में अन्य ने जीत हासिल की है। वहीं नगर निगमों की बात करें तो 3 निगमों में से 2 उदयपुर और बीकानेर में भाजपा ने जीत हासिल की है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

15 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी में भारी बारिश; महाराष्ट्र में भी अलर्ट
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट