पति का टॉर्चर नहीं झेल पाई मिनिस्टर की बेटी...संदिग्ध मौत के 5 महीने बाद अब हुआ यह

Published : Aug 08, 2020, 01:47 PM IST
पति का टॉर्चर नहीं झेल पाई मिनिस्टर की बेटी...संदिग्ध मौत के 5 महीने बाद अब हुआ यह

सार

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ की बेटी की ससुराल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पांच महीने बाद दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। धाकड़ मध्य प्रदेश के पोहरी से विधायक रहे हैं। इन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस की विधायकी से इस्तीफा दे दिया था।

भोपाल, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ की बेटी की ससुराल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पांच महीने बाद दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। धाकड़ मध्य प्रदेश के पोहरी से विधायक रहे हैं। इन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस की विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। उनकी बेटी ज्योति की राजस्थान के बारां जिले के केलवाड़ा में ससुराल थी। केलवाड़ा पुलिस ने आरोपी दामाद डॉ. जयसिंह मेहता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोरोना सैंपल जांच के लिए लेने के बाद जेल भेज दिया गया है। बता दें कि ज्योति की 19 मार्च को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। ज्योति के भाई जितेंद्र धाकड़ ने इस मामले में 20 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। ज्योति के पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का केस दर्ज किया गया था।
 


फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी ज्योति

ज्योति की शादी करीब 3 साल पहले केलवाड़ा के बांसखेड़ा गांव के रहने वाले डॉ. जयसिंह मेहता से हुई थी। इनके 2 साल की बेटी है। ज्योति ने 19 मार्च को फांसी लगा ली थी। जब यह घटना हुई, तब सुरेश धाकड़ मप्र में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ बेंगलुरु में थे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?