एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, वो पहले बेटे की भी कर चुकी है हत्या

Published : Nov 04, 2019, 02:25 PM IST
एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, वो पहले बेटे की भी कर चुकी है हत्या

सार

राजस्थान में जहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी को दिन दहाड़े मार डाला। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इससे पहले भी महिला ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की थी। 

करौली( राजस्थान). एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको सन्न करके रख दिया है। जहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी को दिन दहाड़े मार डाला। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इससे पहले भी महिला ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की थी। 

खुरपी से ताबड़तोड़ वार कर बेटी को मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक वारदात करौली जिले के मचेट गांव में हुई है। बच्ची की रविवार को छुट्टी थी, इसलिए वह अपनी मां के साथ खेत में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक आरोपी महिला गुड्डी ने बेटी रचना पर निर्दयतापूर्वक खुरपी से ताबड़तोड़ कई वार करके उसको मार डाला। इसके बाद आरोपी महिला हथियार को छिपाकर मौके से फरार हो गई। 

ऐसे चला बेटी की हत्या पता
जब शाम हो जाने के बाद मां-बेटी घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उनकी तलाश करने के लिए खेत पर गए। जहां कुछ दूर चलते ही उनको खून नजर आया तो वह उसके पीछे-पीछे गए। वहां जाकर देखा तो रचना की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। 

सदमे में है पूरा परिवार...
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार रहती है। कुछ दिन पहले उसने अपने बेटे का गला दबा दिया था। जिसकी 20 बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला की इस करतूत से पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट