नागौर में गैंगवार: पेशी पर आए गैंगस्टर संदीप शेट्टी को हरियाणा के शूटर्स ने भूना, खून से सनी बॉडी उठा ले गए

Published : Sep 19, 2022, 02:25 PM ISTUpdated : Sep 19, 2022, 05:52 PM IST
नागौर में गैंगवार: पेशी पर आए गैंगस्टर संदीप शेट्टी को हरियाणा के शूटर्स ने भूना, खून से सनी बॉडी उठा ले गए

सार

राजस्थान में सालों बाद एक बार फिर गैंगवार एक्टिव हो चुकी है। यहां नागौर कोर्ट में पेशी पर आए एक गैंगस्टर पर हरियाणा से आए शूटर्स ने धना धन फायरिंग कर दी। जिसमें गैंगस्टर बुरी तरह से जख्मी हो गया।

नागौर. राजस्थान में सालों बाद एक बार फिर गैंगवार एक्टिव हो चुकी है। यहां नागौर कोर्ट में पेशी पर आए एक गैंगस्टर पर हरियाणा से आए शूटर्स ने धना धन फायरिंग कर दी। जिसमें गैंगस्टर बुरी तरह से जख्मी हो गया। अचानक कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर शूटर गैंगस्टर के शव को भी अपने साथ ले गए।

 गैंगस्टर संदीप शेट्टी जैसे ही गाड़ी से उतरा और होने लगी फायरिंग
दरअसल. घटना करीब 20 मिनट पहले नागौर के जिला कोर्ट में हुई। यहां नागौर इलाके के कुख्यात गैंगस्टर संदीप शेट्टी को कोर्ट में इसी मामले में तहसील के लिए लाया गया था। जब उसे पुलिस की गाड़ी से नीचे उतारा जा रहा था इसी दौरान एक गाड़ी में सवार कुछ शूटर्स ने उस पर दनादन फायर शुरू कर दिए। इसके बाद गैंगस्टर की सुरक्षा कर रही पुलिस भी परे हट गई। गोलियों की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मची। लोग अपनी जगह को छोड़कर चले गए। इसी बीच शूटर्स ने मौके का फायदा उठाकर गैंगस्टर संदीप शेट्टी के शव को भी अपने साथ ले लिया।

संदीप शेट्टी को लगीं कई गोलियां....
पुलिस सूत्रों की मानें तो इस घटना में संदीप शेट्टी को कई गोलियां लगी है। घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी भी करवाई गई है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसा ही एक मामला राजधानी नई दिल्ली में आया था। जहां भी कोर्ट परिसर में गोली चली थी।

चार को लगी गोली...एक की मौत तीन सीरियस
बताया जा रहा है इस गैंगवार में 4 लोगों को गोली लगी है एक आदमी मौत हो गई है। वहीं तीन उसके साथी हैं और एक वकील है, तीनों  एडमिट हैं। जिसमें से दो की हालत बहुत सीरियस बताई जा रही है। वहीं एडीजी एटीएस और एसओजी जयपुर से नागौर के लिए रवाना हो गए हैं।

वीडियो में देखिए सरेआम गुंडागर्दी



यह भी पढ़ें-राजस्थान में भाजपा नेता के घर पर हमला, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की फायरिंग

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात