पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, फिर दोनों ने ऐसी सजा दी कि 3 महीने से पुलिस और परिजन भी हैरान

राजस्थान के  पाली जिले के के औद्यौगिक थाना क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। पुलिस जिस मामले को सुसाइड मान रही थी उसी मामले में अब हत्या का केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपियों की तलाश जारी है। 

Pawan Tiwari | Published : Aug 29, 2022 8:10 AM IST

पाली. अवैध संबधों की एक और बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक की मौत हुई है। मौत इतनी रहस्यमयी बनी हुई है कि हत्या और सुसाइड़ दोनो तरह के केस दर्ज किए गए हैं। घटना राजस्थान के पाली शहर से है। पाली शहर की औद्यौगिक थाना पुलिस इस केस की जांच कर रही है। मृतक के बुजुर्ग माता पिता केस दर्ज कराने उत्तर प्रदेश से आए हैं। घटना मई के महीने की है और इस पूरे मामले में एक पुलिसकर्मी की भी भूमिका संदिग्ध है। वह भी जांच के दायरे में है। 

यह है पूरा मामला, पहले सुसाइड़ मान रही थी पुलिस, अब हत्या में केस दर्ज 
दरअसल पाली के औद्यौगिक थाना क्षेत्र में सोमनाथ नगर में किराए से रहने वाले इंद्रजीत की 24 मई को मौत हो गई। इंद्र की पत्नी संगीता ने उत्तर प्रदेश निवासी इंद्र के पिता को फोन कर कहा कि पति ने सुसाइड़ कर लिया। लाश पेड़ की टहनी से लटकी मिली है। पत्नी ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पुलिस थाने में मर्ग भी दर्ज करवा दी। उसके बाद लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस घटना की जानकारी के बाद इंद्र के पिता रामफूल भी यूपी से पाली आए और फिर वापस चले गए।

अब बहू के खिलाफ दर्ज कराया केस 
उसके बाद अब फिर से पाली आए हैं और अपनी बहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि रामफूल ने कुछ सबूत सौपें हैं। आरोप है कि बहू संगीता का यूपी के रायबरेली में रहने वाले सोनू नाम के एक युवक के साथ अवैध संबध थे। इस बारे में इंद्र ने पहले बताया था। इंद्र ने बहू संगीता को टोका तो दोनो ने मिलकर हत्या कर दी और शव को लटका दिया। इसमें पाली में ही तैनात विष्णु नाम के एक सिपाही ने भी साथ दिया। रामफूल की जानकारियों के बार औघौगिक थाना पुलिस भी चौंक गई और अब सोनू एवं बहू संगीता समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस वारदात के बाद से ही सोनू और संगीता दोनों गायब हैं।

पति ने पकड़ा था रंगे हाथ
जानकारी के अनुसार, मृतक पति ने एक बार पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था इसके बाद से दोनों के बीच कई बार झगड़े की भी खबरें सामने आईं थी। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें-  राजस्थान में 2 साल बाद सबसे बड़े मेले का आयोजन: रात से लाइनों में लगे हजारों श्रद्धालु, पुलिस सुरक्षा में लगी

Share this article
click me!