दिन में भजन के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश देता था, रात में धर्म की आड़ लेकर करता था ये कारोबार

Published : Dec 04, 2019, 04:52 PM ISTUpdated : Dec 04, 2019, 07:05 PM IST
दिन में भजन के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश देता था, रात में धर्म की आड़ लेकर करता था ये कारोबार

सार

उसके पास से करीब 220 किलो अफीम बरामद हुई। एसपी राहुल बारहठ ने बताया कि, उसे 3 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया। जहां से गोरधन को 10 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

जोधपुर. राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है कि धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों पर से भरोसा ही उठ जाए।  जोधपुर में एक भजन गायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गायक भक्तों को भजन गाकर नशे से दूर रहने और नशा छोड़ने के प्रवचन दिया करता था लेकिन खुद नशे का ही कारोबारी निकला।

भजन गायक का नाम गोरधन विश्नोई है। वह नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का प्रवचन दिया करता है। 2 दिसंबर को इलाके में भजन संध्या का प्रोग्राम था, वहां गोरधन भजन गाने वाला था। उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वो डोडा-पोस्त की सप्लाई दूसरे छोटे तस्करों को करने वाला था। अब पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। 

220 किलो अफीम बरामद

उसके पास से करीब 220 किलो अफीम बरामद हुई। एसपी राहुल बारहठ ने बताया कि, उसे 3 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया। जहां से गोरधन को 10 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

15 लाख की कार से करता था तस्करी

पुलिस के मुताबिक, गोरधन ने 6-7 महीने पहले एक 10-15 लाख की एक कार खरीदी थी। उसी में वो कभी डोडा पोस्त यानि अफीम की डिलिवरी करने, तो कभी जागरण की बुकिंग होने पर आया-जाया करता था। भजन कलाकार के रूप में उसकी बड़ी पहचान थी। यूट्यूब पर वीडियो भी मौजूद हैं।

हर भजन कीर्तन में होता था स्वागत

क्षेत्र में कोई भी भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होता था, तो इसे बुलाया जाता था। इसी सब की आड़ में वो करीब दो साल से अफीम की तस्करी कर रहा था। 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची