राजस्थान की राजनीति का मैन ऑफ द मैच कौन: गहलोत को नुकसान, पायलट के पास मौजूद हैं ये 5 विकल्प

अशोक गहलोत को सियासी जादूगर कहा जाता है। कई बार संकट में घिरी कांग्रेस को गहलोत अपनी राजनीतिक सूझबूझ से बाहर निकालकर ले आए हैं। सचिन पायलट इस पूरे मामले में अभी तक खामोश हैं। उनके पास कई विकल्प मौजूद हैं। 

Pawan Tiwari | Published : Sep 27, 2022 5:15 AM IST / Updated: Sep 27 2022, 11:37 AM IST

जयपुर. राजनीति और क्रिकेट में एक बात कही जाती है यहां कुछ भी असंभव नहीं है। राजस्थान में भी इन दिनों बगावत का खेल चल रहा है। एक तरफ हैं मुख्यमंत्री और राजस्थान की सियासत के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत तो दूसरी तरफ हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक और क्राउड कैचर लीडर सचिन पायलट। अभी तक अपनी सटीक राजनीतिक गुगली से विरोधियों को आउट करने वाले गहलोत इस बार अपनी ही गुगली में फंसते नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ पायलट बिना मैदान में उतरे माहौल को अपने पाले में ले जाने की जुगत में हैं। आइए जानते हैं राजस्थान के सियासी बगावत पार्ट-2 का मौन ऑफ दी मैच कौन होगा? सचिन पायलट के पास क्या विकल्प हैं।

क्या उल्टा पड़ गया गहलोत का दांव
अशोक गलहोत को सियासी जादूगर कहा जाता है। कई बार संकट में घिरी कांग्रेस को गहलोत अपनी राजनीतिक सूझबूझ से बाहर निकालकर ले आए हैं। चाहे गुजरात में अहमद पटेल का राज्यसभा चुनाव हो या फिर साल 2020 में सचिन पायलट की बगावत के बाद राजस्थान की सरकार को बचाना हो। अशोक गहलोत का निशाना हर बार विकेट पर लगा और विरोधी क्लीन बोल्ड हो गए।

 

अशोक गहलोत को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि वो आलाकमान के हर फैसले को मानते हैं लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव में उनका नाम आने के बाद वो बैकफुट पर आ गए। गहलोत ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बात सामने आई। गहलोत राजस्थान में रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई भी हो पार्टी पर नियंत्रण गांधी परिवार का रहेगा। ऐसे में गहलोत अपने हाथ से राजस्थान को नहीं छोड़ना चाहते हैं वो चाहते थे कि अध्यक्ष बनने के बाद सीएम ऐसा हो जो इनके इशारे पर काम करे यही कारण है कि गहलोत खेमा सचिन पायलट के खिलाफ है। विधायकों द्वारा की गई बगावत का असर अशोक गहलोत के लिए निगेटिव हो गया और इसका अप्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है सचिन पायलट को।

पायलट खमोश
सचिन पायलट, राजस्थान में जारी सियासी बगावत में पूरी तरह से खमोश हैं। सचिन की खमोशी उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। जानकार कहते हैं 25 सिंतबर को राजस्थान में जो हुआ उससे गहलोत की छवि को धक्का लगा है। ऐसे में पायलट खेमे को गहलोत के खिलाफ आलाकमान के सामने कमजोर करने का हथियार मिल गया है।

सचिन के पास क्या-क्या विकल्प

गहलोत भरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का नामांकन?
राजस्थान में हुए सियासी हंगामे के बाद अब माना जा रहा है कि अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अन्य नामों पर चर्चा की जा रही है। गहलोत खेमे की विधायकों की गुटबाजी के बाद हाईकमान अशोक गहलोत से नाराज है। लेकिन मौजूदा समय में कांग्रेस के पास बड़े राज्यों में केवल राजस्थान ही बचा है ऐसे में पार्टी अशोक गहलोत के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेने से बच सकती है हालांकि ये तय है कि इस पूरे सियासी ड्रामे से अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें-  विधायकों ने अजय माकन से कहा- सचिन नहीं बनें सीएम, 102 विधायक पायलट के खिलाफ

Share this article
click me!