राजस्थान में स्कूल-कॉलेज में भी सेफ नहीं लड़कियां, इस टीचर की शर्मनाक हरकत सोचने पर कर देगी मजबूर

Published : Dec 18, 2022, 11:03 AM ISTUpdated : Dec 18, 2022, 12:19 PM IST
राजस्थान में स्कूल-कॉलेज में भी सेफ नहीं लड़कियां, इस टीचर की शर्मनाक हरकत सोचने पर कर देगी मजबूर

सार

राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अपने ही प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। प्रिंसिपल को इस कदर पीटा कि वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के साथ ही छात्रों व प्रिंसिपल से पूछताछ किया।

अजमेर( Rajasthan).  राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अपने ही प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। प्रिंसिपल को इस कदर पीटा कि वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के साथ ही छात्रों व प्रिंसिपल से पूछताछ किया। पूछताछ में जो वजह निकलकर सामने आई वह चौंकाने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक रतन लाल कंवर पाटनी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल पर आरोप है कि वह कॉलेज की छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर चॉकलेट देने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ करता था। जब कुछ छात्राओं ने इस बारे में लोगों को बताया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद नाराज कॉलेज के छात्रों ने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। उसे एक के बाद एक कई चाटे जड़ दिए।

छात्रसंघ को सूचना मिलते ही बिगड़ गई बात
आरोप है कि प्रिंसिपल ने सुबह करीब 10:00 बजे एक छात्रा को व्हाट्सएप पर मैसेज कर चॉकलेट देने के बहाने अपने चेंबर में बुलाया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता भी बिना किसी झिझक के चली गई। उसने इस बारे में छात्रसंघ कार्यालय में जानकारी दी। शाम को छात्र नेता प्रिंसिपल के चेंबर में गए और फिर कहासुनी शुरू हो गई। इतने में ही कुछ छात्रों ने प्रिंसिपल के चांटे जड़ दिए। फिर क्या था देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा।

जब तक प्रिंसिपल नहीं होता बर्खास्त नहीं अटेंड करेंगे क्लास- छात्र
मामले में कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ का कहना है कि उनके पास कई छात्राओं के व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट है। जिससे साफ पता चलता है कि आखिरकार प्रिंसिपल की नियत कैसी थी। छात्रों का कहना है कि इस प्रिंसिपल को नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया जाए। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक प्रिंसिपल को निलंबित नहीं किया जाता है तब तक वह क्लास नहीं लेंगे।

आरोपी प्रिंसिपल को साथ ले गई पुलिस, पूछताछ जारी
पुलिस पूछताछ के लिए प्रिंसिपल को अपने साथ थाने लेकर गई है। मामले में पुलिस का कहना है कि छात्रा ने जो शिकायत दी है उसकी जांच कर रहे हैं। यदि कुछ गलत होता है तो आरोपी को सजा होगी। वहीं इस मामले प्रिंसिपल ने कहा कि मैंने इस तरह का कोई काम नहीं किया है। हां छात्राओं से पढ़ाई की बात को लेकर चैट होती थी। माना मैने कुछ छात्रों को चॉकलेट भी चेंबर में दी थी। मामले में मैं भी केस करूंगा।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO