आखिर राजस्थान में यात्रा के बीच चार्टर प्लेन से शिमला क्यों गए राहुल गांधी, क्या है वजह...जानिए पूरी डिटेल

Published : Dec 11, 2022, 12:51 PM ISTUpdated : Dec 11, 2022, 12:53 PM IST
  आखिर राजस्थान में यात्रा के बीच चार्टर प्लेन से शिमला क्यों गए राहुल गांधी, क्या है वजह...जानिए पूरी डिटेल

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान में 'भारत जोड़ो' यात्रा में ब्रेक पर हैं। उन्होंने बूंदी से अपनी यात्रा शुरू की और फिर अचानक चार्टर प्लेन से सावाई माधोपुर के लिए रवाना हुए। यहीं से वह सीधे हिमाचल पहुंचे।

जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। यात्रा सुबह बूंदी जिले के बलदेवपुर से शुरू हो चुकी है। लगातार दूसरे दिन भी आज इस यात्रा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को जहां राहुल गांधी यात्रा में ढाई घंटे देरी से पहुंचे थे। वही आज राहुल गांधी यात्रा के लंच ब्रेक में लंच करने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहां वह हिमाचल सरकार की ताजपोशी के बाद वापस लौट आएंगे। आज पूरे दिन में राहुल गांधी की यात्रा करीब 24 किलोमीटर का सफर तय करने वाली है।

प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी होंगी शामिल
गौरतलब है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में इसे लेकर काफी उत्साह है। वही आज प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भी इस ताजपोशी के कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। वहीं राहुल गांधी इन दोनों के साथ ही हिमाचल जा सकते हैं। राहुल का हिमाचल आने-जाने का पूरा कार्यक्रम करीब 5 घंटे तक का होने वाला है। इसके बाद वापस लौटते ही वह अपनी यात्रा शुरू कर देंगे। यात्रा में आज कन्हैया कुमार समेत कई लोकल नेता शामिल होंगे।

कल पहली बार यात्रा में केवल महिलाएं...
वही कल पहली बार यात्रा में केवल महिलाएं देखने को मिलेगी। पहले 10 दिसंबर को महिलाओं के लिए डे रिजर्व किया गया। लेकिन फिर इसमें बदलाव हुआ अब 12 दिसंबर को इस यात्रा में केवल महिलाएं ही नजर आएगी। जो कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है। राहुल गांधी की यात्रा आज शाम लाखेरी स्टेशन पर खत्म हो गई। यहां एक छोटी सभा भी होगी। वहीं राहुल गांधी ने अब तक कांग्रेस की जीत पर तो बात कही है। लेकिन गांधी परिवार के तीनों ही सदस्यों ने गुजरात में मिली हार पर एक शब्द भी नहीं कहा है। आज सुबह यात्रा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही राहुल गांधी ने यात्रा के बीच कई लोकल लोगों से बात करने की बिजली पानी जैसी समस्याएं भी जानी।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट