अलवर का अजीब हादसाः दो दिन से गायब थे 2 भाई, कुएं में इस हाल में मिलीं दोनों की लाश, अंदर पड़ी थी बाइक

Published : May 12, 2022, 04:10 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 04:13 PM IST
अलवर का अजीब हादसाः दो दिन से गायब थे 2 भाई, कुएं में इस हाल में मिलीं दोनों की लाश, अंदर पड़ी थी बाइक

सार

दो दिन से लापता था मृतक। ममेरे भाई के साथ कुएं में मृत मिला युवक। बाइक भी कुएं से बरामद। प्रायमरी जांच में कन्ट्रोल खोकर रोड किनारे कुएं में बाइक गिरने की संभावना।

अलवर. जिले के रामगढ़ का रहने वाला युवक 2 दिन से लापता था। परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और अपहरण की आशंका जताई थी। अब दो दिन बाद लापता युवक अपने ममेरे भाई के साथ जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के मुड़िया कुरकैन मार्ग के एक कुएं में मृत मिला है। इतना ही नहीं दोनों के शव के साथ पुलिस ने बाइक भी कुएं से बरामद की है। आशंका है कि बाइक अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी  होगी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

गुरुवार को मुड़िया कुरकैन मार्ग के कुएं में दोनों के शव मिलने की सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर नगर व सीकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। साथ ही कुएं से बाइक भी बरामद की गई है। सूचना पाकर नगर एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। दोनों मृतक मामा बुआ के लड़के बताए जा रहे हैं। आशंका है कि रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी है।


दो दिन पहले लापता, की शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीकरी थाने के गांव कुरकैन में 8 मई को एक कार्यक्रम में शामिल होने अलवर के रामगढ़ के गांव अलावड़ा निवासी अजय पुत्र राजेन्द्र आया था। रामगढ़ निवासी अजय अपने रिश्तेदार मूडिया निवासी सुमित पुत्र नैमचंद्र के साथ कार्यक्रम से रात को लौट गए। लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसको लेकर परिजनों ने रिश्तेदारी में पता किया लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। ऐसे में 10 मई को किडनैपिंग की आशंका जताते हुए घरवालों ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।

इसे भी पढ़े- सारे नियम फॉलो करने के बाद भी हो सकता आपका एक्सीडेंट, राजस्थान में हुए इस हादसे ने सबको डराया

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश