राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष का दिल्ली एम्स में निधन, पीएम ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

Published : Jul 03, 2019, 01:24 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 04:54 PM IST
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष का दिल्ली एम्स में निधन, पीएम ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

सार

बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 75 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है।

जयपुर. बीजेपी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का 75 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है। सैनी राज्यसभा सदस्य भी थे। पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा था। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हॉस्पिटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- मैं मदन लाल सैनी के निधन से हैरान और दुखी हूं। बता दें, एक साल पहले जून में ही सैनी को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था। सैनी संघ के करीबी माने जाते हैं।  सैनी 1990 में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक रहे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Success Story: कबाड़ बीनने वाले के बेटे ने किया कमाल! NEET में 564 अंक लाकर बदल दी किस्मत
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल