राजस्थान में CM अशोक गहलोत पेश कर रहे हैं बजट, जानिए इस बार किसको मिलेंगी क्या सौगात

Published : Feb 24, 2021, 11:29 AM ISTUpdated : Feb 24, 2021, 11:53 AM IST
राजस्थान में CM अशोक गहलोत पेश कर रहे हैं बजट, जानिए इस बार किसको मिलेंगी क्या सौगात

सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का ऐलान किया है।  इसके तहत कोरोना से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा  सीएम अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा की है।

जयपुर (राजस्थान). सीएम अशोक गहलोत सरकार बुधवार को सुबह 11 बजे बजट लेकर विधानसभा पहुंचे। राज्य सरकार के वित्त मंत्री  के रूप में मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद विधानसभा में बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए पेपरलेस बजट पेश किया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के बार राजस्थान पेपरलेस बजट लाने वाला दूसरा राज्य बन गया है। अशोक गहलोत सरकार का इस कार्यकाल का ये तीसरा बजट है। सभी विधायकों और अन्य सदस्यों को इस बार बजट भाषण और बजट से जुड़ी सभी सॉफ्ट कॉपी दी जाएंगी। 

कोरोना से शुरू किया अपना बजट भाषण 
सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण की शुरूआत कोरोना से की। उन्होंने कहा कि कोरोना में हमारा एक वर्ष सबके लिए कठिन रहा है। बहुत मुश्किल दौर था।  शुरुआत से ही निरंतर मॉनिटरिंग की गई। जिसके कारण कुशल प्रबंधन किया गया। हमारे राज्य की प्रशंसा पूरे देश में हुई है।

 50 हजार रुपए बिना ब्याज के दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में स्पेशल कोविड पैकेज का ऐलान किया है।  इसके तहत कोरोना से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा  सीएम अशोक गहलोत ने रोजगार के लिए 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा की है। यह राशि बेरोजगारों को राज्य में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की जाएगी।

सीएम ने यह घोषणा भी बजट में की
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्टार्टअप को बजट में सहायता देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक स्टार्टअप को दी जाएगी 5 लाख की सहायता। सहरिया जनजाति और विशेष योग्यजन श्रमिकों को 100 की बजाय 200 दिन दिया जायेगा रोजगार. कमजोर तबके को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के मकसद से की गई घोषणा।

किसानों के लिए होगा अलग से बजट पेश
सीएम गहलोत ने वर्ष 2021-2022 बजट  पेश करने के दौरान कहा कि किसानों के लिए कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। जिसमें किसानों के लिए ऋण माफी के संबंध में वन टाइम सेटल योजना से ऋण माफ कराए जाएंगे। वहीं किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए जाएंगे। इस योजना में 21-22 में 3 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। जिसमें कृषि पालकों व पशु पालकों को भी शामिल किया जाएगा।

वर्ष 2021-2022 बजट की बड़ी बातें..
-सीएम गहलोत ने अपने बजट में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा की। जिसके तहत पांच लाख को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।
- गहलोत ने लघु उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी देने का ऐलान किया।इसमें 5 लाख रुपए प्रति स्टार्टअप शुरू करने के लिए दिए जांएगे।
- वर्ष 2021-2022 बजट में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री सहित कई सुविधाओं की घोषणा हुई। जिसमें पुस्तक व स्कूल यूनिफॉर्म फ्री में दी जाएंगी।
-सीएम गहलोत ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी कई ऐलान किए। जहां उन्होंने कहा कि हम 3500 करोड़ रुपए की लागत से यूनिवर्सल हैल्थ योजना लागू करेंगे।
- राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। 
- सीएम ने कहा कि राजस्थान के हर जिले में  नर्सिंग महाविघालय खोले जाएंगे। पब्लिक हैल्थ को देखते हुए सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हैल्थ कॉलेज खोले जाएंगे।
-अशोक गहलोत ने ऐलान किया कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। 
- राज्य में सभी राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और सेटटॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। साथ ही सभी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई किया जाएगा।
- सीएम ने कहा कि हर जिले में ध्यानचंद स्टेडिम बनेगा। वहीं डिजीटल शिक्षा के लिए 82 करोड़ रुपये का ऐलान किया।
- 5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल ओपन किए जाएंगे। वहीं  600 स्कूलों में कृषि संकाय खुलेंगे।
- 37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे व 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।
- जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे।
-सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि आन वाले साल में प्रदश में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
- प्रदेश में युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेबोरेट्री व अन्य केंद्रों की स्थापना के लिए राजीवी गांधी सेंटर के लिए 200 करोड़ की घोषणा की।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रील्स के लिए मगरमच्छ को भी नहीं छोड़ा, लड़कों की हरकत का चौंकाने वाला वीडियो वायरल
जयपुर के मशहूर स्कूल पर IT रेड: करोड़ों कैश मिला-मशीन से गिने गए नोट