मानवता और परिवार के पवित्र रिश्तों को कलंकित कर देने वाली खबर राजस्थान के चुरू जिले आई है। जहां पति अपनी बीवी को नशा देकर बेहोश करता, तो देवर और ससुर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए ग्राहक लाते थे।

चुरू. राजस्थान के चुरू जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जो देवर-भाभी और ससुर-बहू के पवित्र रिश्तों को कलंकित करती है। एक विवाहिता ने पुलिस थाने में जाकर पति, देवर ससुर समेत 8 लोगों के खिलाफ रेप करने का मामला दर्ज कराया है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल सांडवा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया घटनाक्रम थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति नशा देकर बीवी को दोस्तों के हवाले कर देता था

पुलिस ने बताया कि फिलहाल पीड़िता अपने पिता के घर में रह रही है। उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों समेत अन्य कई लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है । आरोप है पति उसे नशा देता था और उसके बाद उसे अपने दोस्तों के हवाले कर देता था । कई बार ससुर ने भी संबंध बनाए। देवर ने जब चाहा जब घर में ही उसे नोचा।

पत्नी ने मना किया तो पति ने गर्दन पर लगाया चाकू

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके चार बच्चे हैं । इनमें में तीन बेटे और एक बेटी है । वह अपने मां के घर रह रहे हैं। उसने पुलिस को बताया जब उसने पति की बात मानने से इनकार किया तो पति ने चाकू से गला काटने की कोशिश की । उसके बाद अपने दोस्तों के हवाले किया । कई बार तो पति के दोस्तों ने घर में ही उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया।

महिला अपने पिता के घर रहने लगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सभी से परेशान होकर कुछ महीने पहले अपने पिता के घर आ गई है । लेकिन अब पति और अन्य लोग बच्चों के मामा को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि बच्चे उसी के पास रह रहे हैं। पुलिस ने पति ससुर देवर समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।