राजस्थान में CM गहलोत ने पेश किया बजट, किसानों के लिए खोला खजाना...जानिए 20 बड़ी बातें

सीएम अशोक गहलोत सरकार बुधवार को सुबह 11 बजे बजट लेकर विधानसभा पहुंचे। राज्य सरकार के वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री ने खुद विधानसभा में  राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए पेपरलेस बजट पेश किया। सीएम ने किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा- सरकार अगले साल से अलग कृषि बजट पेश करेगी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2021 7:00 AM IST / Updated: Feb 24 2021, 02:28 PM IST

जयपुर (राजस्थान). सीएम अशोक गहलोत सरकार बुधवार सुबह 11 बजे बजट लेकर विधानसभा पहुंचे। राज्य सरकार के वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री ने बजट पेश किया। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए पेपरलेस बजट पेश किया। सीएम ने किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किए।  2 घंटे 47 मिनट के बजट भाषण में गहलोत का पूरा फोकस कृषि, हैल्थ, एजूकेशन, यूथ और पर्यटन पर रहा। उन्होंने कहा- किसानों में भारत की आत्मा बसती है। वह सबसे पहले आते हैं। सरकार अगले साल से अलग कृषि बजट पेश करेगी। राज्य में जिले स्तर पर मिनी फूडपार्क बनाए जाएंगे। किसानों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी। अगले तीन वर्षों में 1000 किसान सेवा केंद्रों को बनाया जाएगा। राज्य में खेती के लिए बिजली उपलब्ध कराने अलग से बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी।

50 हजार किसानों को सोलर पंप मिलेंगे
सीएम ने अपने बजट भाषण की शुरूआत कोरोना महामारी से की। इसके बाद उन्होंने 50 हजार किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराने का ऐलान किया। कृषि मंडियों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। जोधपुर में किसान कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। सीएम ने बताया कि 20 लाख से ज्यादा किसानों के 8000 करोड़ से ज्यादा के ऋण माफ किये गये हैं। कुल मिलाकर 14000 करोड़ से ज्यादा के ऋण माफ किए हैं।

किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण देंगे
गहलोत ने कहा कि किसानों के लिए ऋण माफी के संबंध में वन टाइम सेटल योजना से ऋण माफ कराए जाएंगे। किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए के ब्याज मुक्त ऋण दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 21-22 में 3 लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। कृषि पालकों व पशु पालकों को भी शामिल किया जाएगा।

पशुपालकों के लिए अलग से एम्बुलेंस सुविधा 
उन्होंने कहा, पशुपालकों के लिए अलग से एम्बुलेंस सुविधा शुरू की जाएगी, ताकि पशुओं को तुरंत इलाज मिल सके। राज्य में एक अलग से पशु चिकित्सालय खोला जाएगा।

2021-2022 बजट की बड़ी बातें...


- ''इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड की घोषणा। पांच लाख को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।''

- ''लघु उद्यमियों को 50 करोड़ रुपए की ब्याज सब्सिडी दिया जाएगा। 5 लाख रुपए प्रति स्टार्टअप शुरू करने के लिए दिए जांएगे।''

-''गहलोत सरकार ने साल 2021-22 के बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। बल्कि टैक्स की अलग-अलग मद में 910 करोड़ रुपए की छूट दी है।''

- ''कोरोना काल में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का वेतन देने का ऐलान सीएम ने किया। इसके लिए 1600 करोड़ रुपए जारी होंगे।''

- ''2021-2022 बजट में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री सहित कई सुविधाओं की घोषणा। पुस्तक व स्कूल यूनिफॉर्म फ्री में दी जाएंगी।''

- ''चिकित्सा के क्षेत्र में भी कई ऐलान। 3500 करोड़ रुपए की लागत से यूनिवर्सल हैल्थ योजना लागू करेंगे।''

- ''राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए की चिकित्सा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।'' 

- ''राजस्थान के हर जिले में  नर्सिंग महाविघालय खोले जाएंगे। पब्लिक हेल्थ को देखते हुए सभी संभाग मुख्यालयों पर पब्लिक हेल्थ कॉलेज खोले जाएंगे।''

- ''घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।''

- ''राज्य में सभी राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और सेटटॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। सभी यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई किया जाएगा।''

- ''हर जिले में ध्यानचंद स्टेडिम बनेगा। डिजीटल शिक्षा के लिए 82 करोड़ रुपये का ऐलान।''

- ''5000 की आबादी वाले गांवों में 1200 महात्मा गांधी राजकीय स्कूल ओपन किए जाएंगे। 600 स्कूलों में कृषि संकाय खुलेंगे।''

- ''37400 आंगनवाड़ी केंद्रों, अंग्रेजी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 सरकारी स्कूल खुलेंगे व 100 स्कूल क्रमोन्नत होंगे।''

- ''जोधपुर में 400 करोड़ रुपए में थिंक टैंक सेंटर खोले जाएंगे।''

- ''आने वाले साल में प्रदेश में 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।''

- ''प्रदेश में युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, लेबोरेट्री व अन्य केंद्रों की स्थापना के लिए राजीवी गांधी सेंटर के लिए 200 करोड़ की घोषणा।''

- ''जिन 4 विधायकों (3 कांग्रेस और 1 भाजपा) की मौत हुई, उनके नाम पर उनके क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज खोला जाएगा।''

- ''40 सीएचसी को प्राइमरी ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। कोविड- 19 में डिजिटल शिक्षा- समस्त सरकारी स्कूलों में स्मार्ट टीवी व सेटटॉप बॉक्स की सुविधा दी जाएगी।''

- ''सीएम ने अपने बजट भाषण में कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं के ब‍िजली का आधा ब‍िल भरेगी। गौशालाओं को डोमेस्टिक कनेक्‍शन भी दिया जायेगा।''

-''बजट में ऐलान किया कि सरकार लड़कियों की तर्ज पर अब सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देगी। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे। ''

Share this article
click me!