राजस्थान में बेटी का दर्द सुन परिवार के उड़े होश, रोते-रोते पहुंचे थाने, पुलिस ने कहा-दरिंदों को तत्काल पकड़ों

Published : Apr 21, 2022, 02:46 PM ISTUpdated : Apr 21, 2022, 02:56 PM IST
राजस्थान में बेटी का दर्द सुन परिवार के उड़े होश, रोते-रोते पहुंचे थाने, पुलिस ने कहा-दरिंदों को तत्काल पकड़ों

सार

अलवर जिला फिर हुआ शर्मसार चार युवकों ने हथियार के दम पर नाबालिग से किया गैंग रेप। अंजाम के बाद फरार पुलिस ने पोक्सो एक्ट मे मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू।

अलवर.जिले में कथित गैंगरेप का मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था,कि जिले के नारायणपुर थाने में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग की ओर से चार युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। नाबालिग किशोरी ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रेल की रात को वह बाथरुम करने के लिए बाहर निकली तभी चार लोग आए और उसे जबरदस्ती ले गए। उन्होंने हथियार दिखा कर उसके साथ बारी बारी से गैंगरेप किया। उसके बाद वह उसे छोड़कर भाग गए।
घर वालों के उड़े होश
 घर आने के बाद नाबालिग गुमसुम रहने लगी। घर वालों ने उससे जब इसका कारण पूछा तो वह जबाव देने के बजाय रोने लगी गई। इसके बाद घर वालों ने उससे पूरी बात बताने को कहा तो डरते डरते उसने पूरी बात बताई। यह सुनकर घर वालों के पैरों की जमीन खिसक गई। वह बेटी को साथ लेकर नारायणपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी।


पुलिस ने किया मामला दर्ज
 पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए नाबालिग का मेडिकल करवाया और मामले की जांच बानसूर सीओ मृत्युजय मिश्रा ने पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में एक नामजद व्यक्ति सहित चार के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अब नाबालिग से पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस पूरे मामले में गैंगरेप को अंजाम देने वाले परिचित है।
पुलिस की  लचर हालात
प्रदेश में अलवर और किशनगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने मामला सामने आने के बाद अलवर के नारायणपुर थाना इलाके में नाबालिग को हथियार दिखाकर सामूहिक बलात्कार के मामलों ने पुलिस की नींद उड़ा दी पुलिस इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
Weather Forecast 3 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी तक बारिश का कहर, सोमवार के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट