चाचा के हाथ में वो निशान देख दरिंदा बना भतीजा, मर्डर करके रातभर पीता रहा शराब, जानें क्या था उस टैटू में...

Published : Jul 30, 2021, 12:44 PM IST
चाचा के हाथ में वो निशान देख दरिंदा बना भतीजा, मर्डर करके रातभर पीता रहा शराब, जानें क्या था उस टैटू में...

सार

वारदात के बाद भतीजे ने 3 दोस्तों के साथ गाड़ी किराए पर ली। इसमें शव छिपाकर बुधवार को दिनभर घूमते रहे। देर शाम भांकरोटा इलाके में नाईवाला स्थित आनंद विहार आवासीय योजना पहुंचे।

जयपुर. राजस्थान में एक सनसनी मामला सामने आया है। एक भतीजे ने पहले अपना चाचा से साथ शराब पी और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना मंगलवार शाम की है। हत्या के बाद भतीजे ने अपने दोस्त की गाड़ी किराये पर ली और फिर शव को ले जाकर गाड़ दिया। हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शराब पीते समय भतीजे को शक हुआ की उसके चाचा का उसकी मां से प्रेम संबंध है और संदेह में उसने हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें- रातभर कुएं से आ रहीं थीं आवाजें, सुबह लोगों ने झांककर देखा तो हो गए शॉक्ड..बोले-किसी चमत्कार से कम नहीं

वारदात के बाद भतीजे ने 3 दोस्तों के साथ गाड़ी किराए पर ली। इसमें शव छिपाकर बुधवार को दिनभर घूमते रहे। देर शाम भांकरोटा इलाके में नाईवाला स्थित आनंद विहार आवासीय योजना पहुंचे। मिट्‌टी के ऊंचे टीले पर गहरा गड्‌ढा खोदकर शव को गाड़ दिया। इसके बाद आरोपी राज ने अपने ताऊ महेश अग्रवाल को फोन लगाकार कहा कि मैंने चाचा को  मार दिया है। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने राज औऱ उसके एक दोस्त को पकड़ लिया जबकि दो दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शव को खोदकर बाहर निकाल लिया है। 

चाचा शशि अग्रवाल अंडमान में अपना कारोबार करता था। वह एक हफ्ते पहले ही अपने घर जयपुर आया था। उसने अपने बड़े भाई की पत्नी के नाम का टैटू हाथ पर बनवा रखा था। राज भी अंडमान में रहता था औऱ वो तीन महीने पहले ही जयपुर आया था। गुरुवार को शशि, राज को अपने साथ अंडमान निकोबार लेकर जाने वाला था। भांकरोटा पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात घर पर ही शशि अग्रवाल और उसके भतीजे राज ने शराब पार्टी की। इस दौरान राज के दोस्त भी थे। 

कलाई में देखा मां का नाम
शराब के नशे में राज ने अपने चाचा शशि के हाथ पर अपने मां के नाम का टैटू बना देखा। दोनों में बहस शुरू हो गई। इस दौरान चाचा ने कई आपत्तिजनक बातें कहीं। जिसके बाद राज ने अपने चाचा के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और फिर वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात भर शव को घर पर ही रखकर राज शराब पीता रहा। फिर दोस्तों के साथ मिलकर शव को छिपाने की योजना बनाई। बुधवार को राज व उसके दोस्त प्रकाश ने अपने दो दोस्तों की मदद ली। वे एक टैक्सी को खुद ही चलाने के लिए किराए पर ले आए। औऱ शव को लेकर भांकरोटा के आनंद आवासीय योजना में गाड़ दिया। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट