2 केस ने भरतपुर को किया शर्मसार: नाबालिग के साथ 1 साल से मकान मालिक-उसका बेटा कर रहे थे गैंगरेप-बनाया वीडियो

Published : May 09, 2022, 11:45 AM ISTUpdated : May 09, 2022, 03:35 PM IST
2 केस ने भरतपुर को किया शर्मसार: नाबालिग के साथ 1 साल से मकान मालिक-उसका बेटा कर रहे थे गैंगरेप-बनाया वीडियो

सार

भरतपुर में अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है फिर यहां से ऐसी घटना हुई कि क्षेत्र फिर से सुर्खियों में आ गया वजह रही  दो अलग-अलग रेप केस जानिए पूरी घटना

भरतपुर. जिले में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शहर में एक 15 वर्षीय नाबालिग और एक 32 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक रेप के मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि नाबालिग को मकान मालिक पिता-पुत्र ने, वहीं युवती को दो सगे भाईयों ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया। सामूहिक रेप के इन दोनों मामलों में पीड़ितों की ओर से शहर के थाना मथुरा गेट पुलिस में आरोपियों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज कराए गए हैं। दोनों ही मामलों की जांच सीओ सिटी सतीश वर्मा द्वारा की जा रही है।
केस-1 गोविंद नगर
मां जेल में बंद पिता को छुड़ाने के प्रयास में रही, इधर मकान मालिक पिता-पुत्र नाबालिग से करते रहे रेप
शहर की गोविंद नगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने थाना मथुरा गेट पुलिस में मकान मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ बीते एक साल से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला का कहना है कि मैं बीते 7 साल से गोविंद नगर स्थित कृष्णदास के मकान में अपनी बेटी के साथ किराये पर रह रही हूं। मकान मालिक कृष्णदास अपने परिवार सहित गोवर्धन में रहता है। मेरा पति बीते 1 साल से जेल में बंद हैं। इसलिए मैं उसे जेल से छुड़ाने के प्रयास में अक्सर बाहर आती जाती रहती हूं। जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालन कर रही हूं। कुछ दिन पूर्व मेरी 15 साल की बेटी ने बताया कि अक्सर मकान मालिक कृष्णदास और उसका बेटा गोकुल मकान पर आते रहते हैं। और वे मेरे साथ जबरदस्ती रेप करते हैं। रेप करते हुए उन्होंने मेरा मोबाइल में वीडियो भी बना लिया, और मुझे धमकी दी है कि यदि किसी को बताया तो मकान से तो निकाल ही देंगे साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम कर देंगे। इतना ही नहीं अगर ज्यादा होशियारी दिखाई तो मां और बेटी तुम दोनों को जान से मार देंगे। बेटी के साथ दुष्कर्म की बात सुनकर मैंने मकान मालिक की पत्नी गायत्री से 25 मार्च को उनके पति और बेटे की करतूत की शिकायत की तो उन्होंने उलटे मेरे साथ मारपीट की और जाति सूचक गालियां भी दीं। पहले तो लोकलाज और भय के कारण मैं चुप रही, लेकिन बाद में मैंने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने हौसला बंधाया और न्याय के लिए आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने को कहा, तब कहीं जाकर मैंने एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई है। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।

केस-2 रंजीत नगर


शादी का झांसा देकर 15 साल से कर रहा रेप, 3 बच्चे भी हो चुके
इधर दूसरा मामला रंजीत नगर निवासी 32 वर्षीय युवती ने थाना मथुरा गेट पुलिस में दो सगे भाईयों और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि वर्ष 2007 में उसकी मुलाकात श्याम नगर निवासी दीपक से हुई थी । कुछ ही दिनों में हम दोनों के बीच मधुर संबंध हो गए। आरोपी ने मुझे विश्वास दिलाया कि वह मुझसे प्यार करता है और शादी करेगा। मैं उसकी झूंठे वादों में आ गई। फिर वह मुझे अपने साथ किराए के मकान रखने लगा। उसने इस दौरान कई बार मेरे साथ हम बिस्तर हुआ और उससे मेरे तीन बच्चे भी पैदा हो गए। लेकिन उसने रीति रिवाज से मेरे साथ विवाह नहीं किया। जब भी मैं शादी करने की कहती तो वह टाल देता। वह कभी मेरे पास तो कभी अपने घर रुकता। 3 जनवरी को दीपक अपने भाई  और एक लड़की  को लेकर कमरे पर आया। जहां से वह मुझे अपने साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ले गए। जहां सूने मकान में आरोपी  और उसके भाई रोहित ने मेरे साथ सामूहिक रेप किया।  जब मैंने उनके द्वारा किए जा रहे मेरे साथ दुष्कर्म का विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। और आरोपी ने कहा कि मेरे साथ कभी शादी नहीं करेगा।
 पता चला है कि दीपक ने 4 मई को उस लड़की सना के साथ शादी कर ली है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

भरतपुर के सिटी सीओ सतीश वर्मा  ने बताया कि नाबालिग और युवती के साथ सामूहिक रेप  के दोनों मामले शनिवार देर शाम को ही दर्ज हुए हैं। पीड़िताओं को मेडिकल कराने के लिए बुलाया गया है। सोमवार को पीड़िताओं के मेडिकल कराए जाने के बाद उनके बयान आदि लिए जाएंगे। मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात