पूल पार्टी में शराब पीकर नाच रहीं थीं लड़कियां, एक लड़का आया तो फोड़ दिया सिर और तोड़े दांत..

Published : Aug 12, 2021, 02:57 PM IST
पूल पार्टी में शराब पीकर नाच रहीं थीं लड़कियां, एक लड़का आया तो फोड़ दिया सिर और तोड़े दांत..

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक होटल में पूल पार्टी कर रहीं लड़का-लड़कियों ने शराब के नशे में एक युवक के साथ बेहरमी से मारपीट की।

जयपुर, राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक होटल में पूल पार्टी कर रहीं लड़का-लड़कियों ने शराब के नशे में एक युवक के साथ बेहरमी से मारपीट की। पहले डंडे से उसका सिर फोड़ा, इसके बाद उसके दांत तोड़ दिए। इतना ही नहीं पानी में डूबोकर उसको जान से ही मारने वाले थे, लेकिन ऐन  वक्त पर होटल के कर्मचारी पहुंचे और उसे बचा लिया।

पूल पार्टी में चलने लगे लाठी-डंडे
दरअसल, यह मामला जयपुर के मानसरोवर में एक होटल चल रही पूल पार्टी का है। जहां लड़कियां अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर डीडे पर डांस कर रही थीं। इसी दौरान राजेश स्वामी (26) नाम का युवक इस रिसॉर्ट में आया और पूल में उतरा। वहां पहले से पार्टी कर रहे लड़का-लड़की उसे बाहर जाने के लिए कहने लगे। देखते ही देखते उस पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह उसको बचाया गया।

शराब के नशे में लड़कियां करने लगीं बदतमीजी
पीड़ित युवक राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही पूल में उतरा तो लड़कियां मेरे साथ बदतमीजी करते हुए गालियां देने लगीं। वह अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में थीं। उनेक साथ आए लड़के सरियों और डंडों से मेरी पिटाई करने लगे। में चीखता रहा छोड़ दो जा रहा हूं, लेकिन वह नहीं माने। मेरे दांत और सिर फोड़ दिया। इसके बाद गर्दन पकड़ पनी में डूबोने लगे। जब पुलिस आई तो वह अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर भाग गए।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
बता दें कि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, होटल के कर्मचारी और पुलिस ने उसे अस्पातल में भर्ती कराया है। साथ रिसॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ की  जा रही है। सभी सीसीटीवी खंगालकर आरोपी लड़का-लड़कियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट