33 साल के शख्स ने 45 साल की महिला टीचर की जिंदगी को बनाया नर्क, पढ़िए पीड़िता का दर्द...

Published : Aug 27, 2021, 05:14 PM ISTUpdated : Aug 27, 2021, 05:39 PM IST
33 साल के शख्स ने 45 साल की महिला टीचर की जिंदगी को बनाया नर्क, पढ़िए पीड़िता का दर्द...

सार

राजस्थान के बांसवाड़ा से दरिदंगी का मामला सामने आया है। जहां  युवक ने सरकारी स्कूल की 45 वर्षीय टीचर के अश्लील वीडियो बनाकर 5 साल तक रेप किया। वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपए वसूले।  

बांसवाड़ा. राजस्थान के बांसवाड़ा से दरिदंगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। साथ ही सोचने पर मजूबूर होंगे कि ऐसे भी इंसान होते हैं। यहां एक हैवान पिछले 5 साल से एक महिला टीचर से रेप कर रहा था। इतना ही नहीं उसने पीड़िता से  15 लाख रुपए भी वसूले।

हैवान ने महिला की जिंदगी बना दी नरक
दरअसल, यह दरिंदिगी की यह घटना बांसवाड़ा के घाटोल इलाके की है। जहां 33 साल के मुस्तफा शेख नाम के युवक ने विधवा महिला टीचर को अपने जाल में ऐसा फंसाया कि वह चाहकर भी बाहर नहीं निकल सकी। जिसका नतीजा यह हुआ कि आरोपी पीड़िता का पांच से लगातार रेप करता रहा। साथ ही मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की जिंदगी ऐसी बना दी कि वह ना तो ठीक से जी पा रही थी और ही ना मर सकती थी।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी दोस्ती
बता दें कि पांच साल पहले नवंबर 2015 में आरोपी ने महिला को सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के लिए फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट सेंड की थी। जिसे पीड़िता ने यूं ही स्वीकर कर लिया। दोनों की चेटिंग पर नॉर्मल बात होती रही। फिर कुछ महीनों बाद आरोपी ने महिला से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह किसी ना किसी की बहाने से महिला को फोनकर बात करने लगा। आरोपी की मोबाइल की दुकान चलाता है, इसलिए वह मोबाइल सही करान के बहाने मिलने भी लगा। 

पीड़िता को झूठी कहानी बताकर जाल में फंसाया
आरोपी मुस्तफा ने एक दिन झूठी कहानी बनाकर सुनाया कि वह अपनी पत्नी और परिवार से बहुत परेशान है, इसलिए आत्महत्या करना चहाता है। इमोशनल ब्लैकमेल कर उसने पीड़िता को एक दिन मिलने के लिए बुलाया। इसेक बाद वह महिला को नहर किनारे बने सुनसान इलाके के एक मकान में ले गया। जहां आरोपी ने पानी में मिलाकर कुछ नशीली दवा महिला को पिला दिया। जिसक बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जब महिला को होश आया तो उसने  वीडियो क्लिप दिखाई। जिसे देख उसके होश उड़ गए। 

आए दिन होटल बुलाकर करता था दरिंदगी
आरोपी इसके बाद आए दिन महिला से वीडियो वायरल करने की धमकी देर रेप करने लगा। पीड़िता ने उसे बहुत समझाया कि यह गलत है और उम्र में उससे कहीं ज्यादा बढ़ी है। उसका एक जवान बेटा भी है, एक बार जो हुआ उसे वह किसी से नहीं कहेगी, बस उसे छोड़े दे। लेकिन वह नहीं माना। महिला को फिर मिलने के लिए होटल अजंता बुलाया और वीडियो वारयल करने के धमकी देकर रेप किया। इस तरह यह सिलसिला यूं ही चलता रहा।

आरोपी ने रेप भी किया और 15 लाख रुपए भी ऐंठे
आरोपी की हद तो तब बढ़ गई जब वह महिला को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगा। पहली बार में उसने  15 हजार रुपए लिए फिर अगले महीने बात  50 हजार तक पहुंच गई। इतने रुपए देने के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और डिमांड करने लगा। इस तरह से महिला टुकड़ों में 5 लाख रुपए दे चुकी थी। लेकिन फिर भी उसका मन नहीं भरा पीड़िता ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी स्कूल जा पहुंचा और स्कूल में साथी टीचरों को वीडियो दिखाने की धमकी देने लगा। फिर महिला ने आरोपी से छुटकारा पाने के लिए महिला ने 10 लाख रुपए और दिए। एक दिन फिर बीच रास्ते में पीड़िता को रोकर धमकी देने लगा और मकान गिरवी रख फिर लाखों रुपए मांगने लगा। तब वह हिम्मत करके  थाने पहुंची और पुलिस के सामने सारी कहानीं बयां की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात