दिसंबर में किया ब्रेकअप, प्रेमिका के मंगेतर से बोला- शादी किया तो काट दूंगा, अब सनकी आशिक ने मचाया नया कोहराम

दो साल तक दोनों रिलेशन में रहे लेकिन जब प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई तो युवक उसे परेशान करने लगा। कहीं बाजार में उसका पीछा करता तो कहीं फोन कर तंग करता था। फिर एक दिन वह उसके घर पहुंच गया और जमकर बवाल काटा।

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2022 8:55 AM IST

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में दो साल तक रिलेशन में रहने के बाद जब लड़की की शादी कहीं और तय कर दी तो उसके आशिक ने ऐसा कोहराम मचाया कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। मामला जयपुर (Jaipur) के जसयिंह पुरा खोर थाना क्षेत्र का है। जहां दो साल तक लड़का और लड़की अच्छे दोस्त रहे। कॉलेज से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों दो साल तक रिलेशन में रहे। इसके बाद लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। शादी तय होने के बाद लड़की ने ब्रेकअप कर लिया। इससे नाराज सनकी आशिक उसके घर पहुंच गया और जमकर कोहराम मचाया। 

प्रेमिका के मंगेतर को धमकी
जयसिंह पुरा खोर पुलिस के मुताबिक अजय नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस युवती के साथ वह रिलेशन में था, उसी युवती ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि युवती कॉलेज में पढ़ती थी उस समय दोनो की पहचान हुई थी। उसके बाद अजय और युवती के बीच रिलेशन रहा। पिछले साल दिसम्बर में युवती ने अजय को कहा कि अब वह रिलेशन और नहीं चाहती, उसके माता पिता ने उसकी शादी तय कर दी है। अब वह और नहीं मिल सकेगी। 

इसे भी पढ़ें-सनकी आशिक का उत्पात: गर्लफ्रेंड की मां ने मिलने से रोका तो थप्पड़ मारे, दांतों से काटा, प्रेमिका को भी पीटा

लड़की के घर पहुंचकर मचाया कोहराम

लड़की ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन महीनों में अजय ने उसे कई बार फोन किया और बाजार में कई बार उसे पकड़ने की कोशिश भी की। बुधवार को सुबह-सुबह ही वह घर पहुंच गया। घर पर लड़की और उसके माता पिता ही थे। अजय के हाथ में ऑलआउट और ब्लेड था। उसने उसके पिता से जमकर मारपीट की, लड़की की माता को भी जोर का धक्का दिया। इसके बाद अपनी प्रेमिका का हाथ पकड़कर उसे बाहर खींच लाया। उसे साथ ले जाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें-शॉकिंग: वो दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन पहले ही कर दिया कत्ल..सारी पसलियां निकालीं, गर्दन भी काट डाली..

चीख सुन पहुंचे पड़ोसी

अजय लड़की को खींच रहा था तो वह चिल्लाने लगी। उसकी चींख सुन आस-पास  के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की भीड़ देख अजय ने ऑलआउट की एक के बाद एक तीन बोतल पी ली। फिर ब्लेड निकाला और खुद का हाथ काट लिया। उसने लड़की को भी काटने की कोशिश की लेकिन मां ने बीच में हाथ लगा दिया और उनकी उंगली कट गई। इसके बाद पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।

इसे भी पढ़ें-सनकी आशिक बना SAF का जवान, आधी रात को कर दी हत्या..अपनी मंगेतर की मां और भाई को मारी गोली

इसे भी पढ़ें-शादी की तारीख तय होते ही सनकी आशिक ने रेप के बाद की लड़की की हत्या, रोड पर लाश रख रोते रहे घरवाले

Share this article
click me!