इंसानियत शर्मसार: पत्थर दिल मां-बाप जन्म के बाद बच्ची को सड़क पर फेंक गए, ऊपर चींटियां-खड़े थे कुत्ते

Published : Aug 29, 2021, 09:49 AM ISTUpdated : Aug 29, 2021, 09:52 AM IST
इंसानियत शर्मसार: पत्थर दिल मां-बाप जन्म के बाद बच्ची को सड़क पर फेंक गए, ऊपर चींटियां-खड़े थे कुत्ते

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली मार्मिक खबर सामने आई है। जहां एक माता-पिता इतने पत्थर दिल निकले कि अपनी नवजात बेटी को बीच सड़क पर फेंक गए। मासूम बस इतना सा कसूर था कि उसने इनकी बेटी के रुप में जन्म लिया था। 

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली मार्मिक खबर सामने आई है। जहां एक माता-पिता इतने पत्थर दिल निकले कि अपनी नवजात बेटी को बीच सड़क पर फेंक गए। मासूम बस इतना सा कसूर था कि उसने इनकी बेटी के रुप में जन्म लिया था। 

 मासूम के ऊपर चीटिंया थी, चारों तरफ खड़े थे कुत्ते
दरअसल, यह शर्मनाक घटना शनिवार शाम को सामने आई है। जहां पर कुछ घंटों पहले नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी बीच सड़क पर पड़ी हुई थी। मासूम के ऊपर चीटिंया थी, वह उसे काट रहीं थीं। आसपास कई कुत्ते थे, अगर जरा सी देरी होती तो वह खा जाते। 

 मासूम की रोने के आवाज सुन जमा हुए लोग
गनीमत रही कि समय रहते सामाजिक कार्यकर्ता रमेश व्यास ने मासूम की रोने के आवाज सुनी और उसके पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने परिचित को बुलाया और उसे नजर वक्त रहते हुए बच्ची पड़ी। उन्होंने मासूम को गोद में उठाया और सिरोही के चाइल्ड हॉस्पिटल की नर्सरी पहुंचाया।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी