राजस्थान का खौफनाक CCTV: पुलिसकर्मी पर इस तरह चाकूओं से किया हमला, काट डाला हाथ..देखिए भयानक सीन

Published : Jul 05, 2022, 11:01 AM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 11:25 AM IST
राजस्थान का खौफनाक CCTV: पुलिसकर्मी पर इस तरह चाकूओं से किया हमला, काट डाला हाथ..देखिए भयानक सीन

सार

वीडियो में एक आरोपी पुलिसकर्मी पर हमला करता दिख रहा है। उसक हाथ में चाकू था। पुलिसकर्मी ने अपने बचाव के लिए ईंट तक उठाई लेकिन चाकूबाज हमलावर टस से मस नहीं हुआ। उसने हमला जारी रखा।

राजसमंद . उदयपुर के पड़ोसी जिले राजसमंद में सोमवार दोपहर कांस्टेबल पर हुए हमले का वीडियो अब सामने आया है। एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के वीडियो बीती रात पुलिस के पास पहुंचे हैं। इस वीडियो में एक आरोपी पुलिसकर्मी पर हमला करता दिख रहा है। उसक हाथ में चाकू था। पुलिसकर्मी ने अपने बचाव के लिए ईंट तक उठाई लेकिन चाकूबाज हमलावर टस से मस नहीं हुआ। उसने हमला जारी रखा। जैसे ही सिपाही के हाथ से ईंट छूटी हमलावर ने अपना काम कर दिया। बाद में वह भागा भी तो सिपाही के अन्य साथियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। 

प्लास्टिक के बोरे में चाकू लेकर आया था हमलावर 
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल भजेराम बदनौर चौराहे पर नाकाबंदी प्वाइंट पर मौजूद था। इस दौरान उस पर हमला कर दिया गया। एक लड़का आया और पहले गाली-गलौच करने लगा। उसे समझाने पर भी वह नहीं माना और कांस्टेबल भजेराम को भडकाने लगा। कांस्टेबल भजेराम ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई तो वह एक दुकान में घुस गया और फिर बाद में वहां से चाकू लेकर निकला।

चाकू एक प्लास्टिक के बैग में था। उसने बैग से चाकू निकाला। बचने के लिए भजेराम ने ईंट उठा ली। सिपाही ने बचने की कोशिश की लेकिन वह सड़क पर गिर गया। बाद में बदमाश उस पर हमला करने के बाद भाग गया। उसे दो घंटे की मशक्कत के बाद पकडा गया। यह हमला उसने किसके कहने पर किया है, इसकी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। कांस्टेबल की हाथ की दो अंगुलियां कटकर अलग हो गई हैं। उसका अजमेर में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भी भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।

यहां देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें-  राजस्थान पुलिस ने 5 आरोपियों को किया अरेस्ट, सोशल मीडिया में शेयर किया था उदयपुर घटना का वीडियो 

इसे भी पढ़ें- Nupur Sharma Controversy: खादिम का ऐलान- नुपूर शर्मा का सिर काटने वाले को दूंगा अपनी सारी संपत्ति 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वायरल वीडियो का कमाल-मिल गया 15 साल से लापता 'लाल', पूर्व सैनिक की इमोशनल कहानी
राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुनवाई छोड़कर भागे वकील और जज