पति ने किया इतना जबरदस्त अटैक कि 12 फीट दूर जाकर गिरी पत्नी की गर्दन, लोग बोले वो राक्षस है

Published : Jan 22, 2020, 11:33 AM ISTUpdated : Jan 22, 2020, 12:03 PM IST
पति ने किया इतना जबरदस्त अटैक कि 12 फीट दूर जाकर गिरी पत्नी की गर्दन, लोग बोले वो राक्षस है

सार

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने घरेलू कलह के चलते अपनी टीचर पत्नी की गर्दन काट दी।


कोटा. राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने घरेलू कलह के चलते अपनी टीचर पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट दिया। आरोपी ने इतने बेरहमी से वार किया था कि महिला की गर्दन कटने के बाद 12 फीट दूर जा गिरी।

पति ने एक झटके में पत्नी को सुला दी मौत की नींद
दरअसल, यह दर्दनााक वारदात कोटा जिले के इटावा में मंगलवार शाम सामने आई है। जहां आरोपी चंद्रभान पारेता ने पारीवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी आशा को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी भागने में कामयाब हो पाता इससे पहले मौके पर पहुंचे लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आए दिन पत्नी पर बरपाता रहता था कहर
जानाकारी के मुताबिक, आरोपी बेरोजगार था, वह अपनी खेती पर ही निर्भर रहता था। जबकि उसकी पत्नी एक  प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। वहीं उनकी तीन बच्चे हैं। पती कुछ काम नहीं करता था और पत्नी को आए दिन ताने मारता रहता था। इसी बात को लेकर दोनों में रोज विवाद होता रहता था। लेकिन यह पारिवारिक विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा और इस तरह से अपराध में बदल जाएगा यह किसी ने नहीं सोचा था।

चश्मीदीदी ने बताया वो दर्दनाक मंजर
ग्रामीणों ने बताया कि  चद्रभान और आशा आपस में लड़ रहे थे उनके आवाजें कॉलोनी में सुनाई दे रहीं थीं। इस दौरान जब युवक ने कुल्हाड़ी उठाकर महिला की गर्दन अलग कर दी। हत्या से पहले मृतका की जोर की चीख सुनकर हम लोग वहां पहंचे तो उसका खून से सना आधा धड़ पड़ा था। जबकि उसकी गर्दन कटकर करीब 10 से 12 फीट टूर पड़ी थी। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान बच्चे घर में नहीं थे।

राक्षस पिता ने अपने बच्चों के बारें में भी नहीं सोचा
वहीं मृतका के पिता रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि चंद्रभान आए दिन मेरी बेटी को बेरहमी से पीटता था। वह इंसान के नाम पर कलंक है, वो किसी राक्षस ने कम नहीं है। उसने अपने तीनों बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा कि पत्नी के मरने के बाद उसके बेटों का क्या होगा। मासूम बुरी तरह से मम्मी-मम्मी चीख रहे हैं। मौके पर टीम के साथ पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र शर्मा  ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट