एक एरिया-एक दिन 2 महिलाओं की हत्या, घर में मिले शव, BJP ने कहा- राजस्थान में नहीं थम रहा महिलाओं पर अत्याचार

Published : Jul 01, 2021, 11:37 AM ISTUpdated : Jul 01, 2021, 11:50 AM IST
एक एरिया-एक दिन 2 महिलाओं की हत्या, घर में मिले शव, BJP ने कहा- राजस्थान में नहीं थम रहा महिलाओं पर अत्याचार

सार

हैरानी की बात यह है कि दोनों ही वारदात एक किलोमीटर के एरिया में ही घटी हैं। जब राजधानी जयपुर में ही यह हाल है तो सोचिए बाकी जगह की क्या हालत होगी। इन घटनाओं ने पुलिस प्रशसान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

झोटवाड़ा (जयपुर). राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ तेजी से अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। राजस्थान बीजेपी ने अखबारों की कुछ क्लिपिंग शेयर करते हुए लिखा है - महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। कहीं विवाहिता की हत्या हो जा रही है, कहां गैंगरेप की घटना। इतना ही नहीं, फैक्ट्री मालकिन तक की हत्या हो जा रही है। बता दें, राजधानी जयपर के झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में बीते 24 घंटे के अंदर दो महिलाओं को बेरहमी से मौत के  घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात यह है कि दोनों ही वारदात एक किलोमीटर के एरिया में ही घटी हैं। इन घटनाओं ने पुलिस प्रशसान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहला मामला: 5 साल की महिला शव खून से लथपथ हालत में मिला
दरअसल, पहला मामला बुधवार को  झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सामने आया। जहां  शालीमार चौराहे के पास लोहे के टीन बनाने की फैक्ट्री में 75 साल की महिला शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने महिला के सिर पर वार कर गला काट कर मौत के घाट उतार है। पुलिस मौके पर पहुची और शव को बरामद कर कार्रवाई में जुट गई।

फैक्ट्री में ही घर बनाकर रह रही थी बुजुर्ग महिला
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान निर्मला खेमका के रुप में की है। बताया जा रहा है बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती है। वह अपनी पीपा फैक्ट्री में ही रहने के लिए घर बना रही थी। जबकि उसका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कॉलोनी में रहते हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि 24 घंटों फैक्ट्री में काम चलता है, इसिलए फैक्ट्री रहना पड़ता है।मृतक महिला रात हो जाने पर वहीं पर सो जाती थीं। क्योंकि वह किसी के भरोसे अकेले फैक्ट्री छोडकर जाना पसंद नहीं करती थीं। फिलहाल महिला के हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लूट की वरादात भी नहीं हुई है, क्योंकि मृतका के शरीर पर सभी गहने सलामत थे।

दूसरा मामला: घर की बाथरूम में पड़ा मिला शव
वहीं दूसरा मामला भी राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा इलाके का है। जहां कांटा चौराहे के पास उसके ही घर की बाथरूम में शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद जांच शुरू की गई। महिला की पहचान टुम्पा रॉय (25) पति तरानी रॉय के रुप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल  की रहने वाली है।  

रिश्तेदार की मौत पर बंगाल से जयपुर आया था परिवार
मामले की जांच कर रहे है झोटवाड़ा थाना चेतक प्रभारी निजामुद्दीन ने बताया घटना के बाद से महिला का पति बच्ची को लेकर फरार है। अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम पति को हिरासत में लेने के लिए छापे मारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी करीब 15 दिन पहले अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर जयपुर आए हुए थे। जहां वह एक फ्लैट में रह रहे थे। बुधवार को सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। साथ ही घर में कोई सदस्य नहीं था। जिस रिश्तेदार की मौत पर पति-पत्नी आए हुए थे उनका परिवार दिल्ली चला गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट