प्यास से तड़पती रहीं नानी-नातिन, नहीं मिली पीने को एक बूंद, 5 साल की बच्ची की मौत..बुर्जुग बेसुध पड़ी

Published : Jun 07, 2021, 02:57 PM ISTUpdated : Jun 07, 2021, 02:58 PM IST
प्यास से तड़पती रहीं नानी-नातिन, नहीं मिली पीने को एक बूंद, 5 साल की बच्ची की मौत..बुर्जुग बेसुध पड़ी

सार

 यह दुखद मामला रविवार को जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र के रोड़ा गांव के पास घटी। जहां  45 डिग्री की तेज धूप में पानी नहीं मिलने से अंजली नाम की बच्ची की मौत हो गई। वहीं मासूम की नानी सुखी देवी भी पानी नहीं मिलने से बेसुध हालत में बीच सड़क पर पड़ी मिली। 

जालोर (राजस्थान). भीषण गर्मी शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में जल संकट गहराने लगता है। जिसका सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिलता है। प्रदेश के जालोर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो सोचने पर मजबूर करती है। यहां एक 5 साल की एक मासूम बच्ची की पानी नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई। वह पानी की एक बूंद के लिए तरसती रही, लेकिन उसे एक बूंद भी नसीब नहीं हुई। आखिर में वह प्यास से तड़पते हुए दम तोड़ गई।

नातिन की मौत तो पास बेसुध पड़ी थी नानी
दरअसल, यह दुखद मामला रविवार को जालोर जिले के रानीवाड़ा क्षेत्र के रोड़ा गांव के पास घटी। जहां  45 डिग्री की तेज धूप में पानी नहीं मिलने से अंजली नाम की बच्ची की मौत हो गई। वहीं मासूम की नानी सुखी देवी भी पानी नहीं मिलने से बेसुध हालत में बीच सड़क पर पड़ी मिली। पुलिस ने सूचना मिलने पर बुजुर्ग महिला को स्थानीय अस्पताल में एडमिट कर दिया है।

 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलती रही मासूम
बता दें कि बुजुर्ग महिला अपनी नातिन अंजलि के साथ सिरोही के पास रायपुर से अपने गांव डूंगरी आ रही थी। कोरोना की वजह से कोई बस नहीं चलने की वजह से दोनों तपती दुपहरी और भीषण गर्मी में पैदल ही चल पड़े। रास्ते में उन्हें कोई वाहन नहीं मिला, जिसमें वह सवार होतीं। करीब करीब 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय करने  के बाद दोनों थक गई और प्यास लगने लगी। लेकिन दूर-दूर तक उन्हें पानी पीने को नहीं मिला।

मासूम बच्ची ने प्यास से तड़पती रही
रेतीले धोरों में दोनों पानी की आस में पैदल चलती गईं, लेकिन उन्हों एक बूंद भी नसीब नहीं हुई। वह प्यास से बेहाल हो गईं, मासूम बच्ची ने प्यास से तड़पते हुए दम तोड़ दिया। वहीं सुखी देवी बेहोश होकर गिर गईं।कोरोना काल और गर्मी का मौसम होने के कारण काफी देर से कोई उधर से गुजरा भी नहीं तो लोगों को घटना की जानकारी भी नहीं मिल पाई। जब जानकारी मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट