दर्दनाक हादसा: पलक झपकते ही देवर-भाभी और बच्ची की मौत, मरने के बाद भी मां के सीने से चिपकी थी बेटी

Published : Aug 29, 2020, 11:09 AM IST
दर्दनाक हादसा: पलक झपकते ही देवर-भाभी और बच्ची की मौत, मरने के  बाद भी मां के सीने से चिपकी थी बेटी

सार

राजस्थान में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार देवर-भाभी और एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। तीनों के शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। राहगीरों ने जब उनकी हालत देखी तो वह भी शॉक्ड थे, पुलिस को सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया।

बीकानेर.राजस्थान में एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार देवर-भाभी और एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। तीनों के शव खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। राहगीरों ने जब उनकी हालत देखी तो वह भी शॉक्ड थे, पुलिस को सूचना देकर घटना स्थल पर बुलाया।

एक ही झटके में मर गए एक ही परिवार के 3 लोग
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे 62 पर शुक्रवार देर रात हुआ। जहां सुनील नाम का युवक अपनी बीमार भाभी इमरती और उसकी बेटी राधिका को बाइक से इलाज कराने लूणकरणसर से बीकानेर जिला अस्पताल ले जा रहा था। वह घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे की पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी लगते पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर मोर्चरी में रख दिए और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

मां के सीने से चिपकी हुई थी मासूम बच्ची
मृतक के परिजनों ने बताया कि पोती राधिका का अचानक रात को पेट दर्द हो रहा था। जब दर्द कम नहीं हुआ तो चाचा अपनी भतीजी को 80 किलोमीटर दूर इलाज कराने रात में ही रवाना हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस  दौरान बच्ची के पिता घर पर नहीं था। वह अपने खेत में काम पर गया था। राहगीरो ने बताया कि हादसे के बाद तीनों के शव एक-दूसरे के पास पड़े हुए थे, मासूम बच्ची मां के सीने से चिपकी हुई थे और उनके शरीर से खून बह रहा था। शवों की हालत इतनी बुरी थी कि पहचाना भी मुश्किल हो रहा था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट