खूबसूरत बीवी का खौफनाक इंतकाम: राजस्थान के भरतपुर जिले की घटना, पत्नी ने एक झटके में पति को दी भयानक मौत

राजस्थान के भरतपुर से दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। जहां एक हैवान पति ने अपनी खूबसूरत के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आखिर में महिला ने मजबूर होकर पति को मौत के घाट उतार दिया। फिर पुलिस को जो कहानी सुनाई वह जान हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2022 6:52 AM IST / Updated: Mar 24 2022, 02:14 PM IST

भरतपुर (राजस्थान). कहते हैं कि पति तब तक परमेश्वर होता जब तक वह अपनी पत्नी का सम्मान करें और उसका हर सुख-दुख में साथ दे। लेकिन जब यही पति अपनी जीवन संगिनी पर अत्याचार करते हुए हैवानियत की हद पार करने लगे। जिंदगी नरक से बदत्तर बना दे तो वह हैवान बन जाता है और उसका अंत होना चाहिए। राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसी ही चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक वीबी ना चाहकर पति की हत्या करने के लिए मजबूर हो गई। इसलिए उसने सुहाग का मर्डर करने के लिए प्लान बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया और उसने आपबीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

यह भी पढ़ें-ट्यूशन टीचर बेटे को बांधती थी राखी, पिता से बनाए कई बार संबंध, फिजिकल होने में प्रेमी ने खर्च कर दिए 40 लाख

कहने को पति इंसान लेकिन हरकतें हैवान से भी ज्यादा
दरअसल, यह खौफनाक क्राइम की कहानी भरतपुर के नगर थाना इलाके की है। जहां जितेंद्र नाम का युवक अपनी पत्नी दीपा और बच्चियों के साथ रहता था। मृतक की शादी 12 साल पहले दीपा के साथ हुई  थी। वह फ्रूट का बिजनेस करता था। कहने तो वह इंसान था लेकिन उसकी हरकतें हैवान से कम नहीं थीं। वह शराब के नशे में इतना बदल जाता कि पत्नी को जानवरों की तरह पीटने लगता था। साथ ही कई तरह की शारीरिक यातनाएं देता था।

हैवानियत ऐसी की रोंगटे खड़े हो जाएं
पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति कई बार मना करने के बाद भी अपनी शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आता था। पति बच्चियों के सामने अश्लील हरकतें करता था। महिला के साथ वो  अप्राकृतिक तरीके से भी संबंध बनाता। एक हिसाब से कहें तो वह रोजाना शराब के नशे में रेप कर रहा था। महिला ने बताया कि वह पति के अत्याचारों से काफी परेशान हो गई और डिप्रेशन में जी रही थी। कई बार महिला ने आत्म हत्या करने की भी सोची, लेकिन बच्चियों को सोच मरने का कदम नहीं उठा सकी।

यह भी पढ़ें-ट्यूशन टीचर और स्टूडेंट के पिता के बने संबंध, मर्डर के बाद The End, पढ़िए लव सेक्स और धोखे की शॉकिंग कहानी

मर्डर के बाद भी मारती रही चाकू..पूरी बॉडी खून से की लाल
पुलिस को जुर्म की कहानी सुनाते हुए दीपा ने बताया  21 मार्च की रात को जब उसका पति जितेंद्र शराब के नशे में आया तो  हैवानियत पर उतर आया और गंदी-गंदी हरकतें करने लगा। बच्चियों के सामने ही वह शर्मनाक काम करने लगा। जिसे वह यह सभी सहन नहीं कर पाई और उसने सोच लिया कि अब तो वह पति को मौत के घाट उतारेगी। दीपा ने रात को  जितेंद्र की सब्जी में चार नींद की गोलियां मिलाई और खाना खिलाया। जब वह गहरी नींद था तो दीपा किचन से चाकू लेकर आई और  पति का मुंह, नाक दबा कर उसका गला काट दिया। इसके बाद उसके शरीर पर अनगिनत चाकू से वार किया। पूरी बॉडी खून से लहूलुहान कर दी।

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

West Bengal Train Accident: यात्रियों की जान बचाने स्थानीय लोगों को सरकारी नौकरी देंगी Mamata
Kanpur में गर्मी से हेड कॉन्स्टेबल की मौत, चक्कर खाकर गिरने पर Video बनाता रहा दारोगा
Atishi Marlena LIVE: Delhi Water Crisis - दिल्ली के हक़ का पानी दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बैठेंगी
Varun Choudhary LIVE: एआईसीसी मुख्यालय में वरुण चौधरी द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
PM Modi LIVE: बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन