राजस्थान में दिल दहला देने वाला मामला: दबंगों ने बंदूक की नोक पर किया रेप, सामने रोते-बिलखते रहे पति और बच्चे

Published : Mar 20, 2022, 12:06 PM ISTUpdated : Mar 20, 2022, 12:27 PM IST
राजस्थान में दिल दहला देने वाला मामला: दबंगों ने बंदूक की नोक पर किया रेप, सामने रोते-बिलखते रहे पति और बच्चे

सार

धौलपुर जिले के कंचनपुर गांव में हैवानियत का शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दबंगों ने दलित महिला के साथ बंदूक की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी ने इतने बड़े हैवान थे कि इसस घिनौनी घटना को पीड़िता के पति और बच्चों के सामने अंजाम दिया।

धौलपुर (राजस्थान). धौलपुर जिले के कंचनपुर गांव में हैवानियत का शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दबंगों ने दलित महिला के साथ बंदूक की नोक पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपी ने इतने बड़े हैवान थे कि इसस घिनौनी घटना को पीड़िता के पति और बच्चों के सामने अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया है। वहीं अब इस मामले में  राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

डीजीपी को कार्यवाही के लिए लिखा पत्र
राष्ट्रीय महिला आयोग ने गैंगरेप मामले पर संज्ञान लेते हुए राजस्थान डीजीपी को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। जिसमें आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए निर्देष दिए हैं। साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाने को कहा है।

यह भी पढ़ें-प्यार में पागल आशिक ने ढाई साल के बच्चे का सिर काट की हत्या, जज ने शॉकिंग कहानी सुनते ही सुनाई सजा-ए-मौत

पति और बच्चों के साथ खेत से घर लौट रही थी पीड़िता
बता दें कि यह शर्मनाक मामला 15 मार्च को सामने आया था। जब पीड़ित महिला अपने खेत में फसल काटने के लिए हुई थी। लेकिन लौटते वक्त रास्ते में गांव के कुछ दबंगो ने दलित महिला को रोक लिया। फिर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। जब पति और बच्चे चिल्लाने लगे तो बंदूक की नोक पर गैंगरेप को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें-शॉकिंग क्राइम: 89 साल के बुजुर्ग ने पत्नी और बेटी की काटी गर्दन, कहा-उन्हें जिंदा से ज्यादा मारना जरूरी था

महिला के पति ने सुनाई पूरी कहानी
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि दबंगों के डर के चलते वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हमारी 5 बिस्वा जमीन में प्याज की फसल खड़ी हुई है, वह बर्बाद हो रही है।  दबंगों के डर से खेत में जाने से भी डर लगता है। अगर हम घर से बाहर निकले तो वो जान से मार डालेंगे। महिला के पति ने बताया कि  गांव के करीब  आधा दर्जन आरोपियों ने पहले तो मेरे साथ मारपीट की। फिर सभी ने मिलकर पत्नी के सात गैंगरेप किया। पीड़ित परिजन की शिकायत पर मामले में लालू ठाकुर और धनसिंह ठाकुर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ नहीं पाई है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट