UPSC टॉपर Anuj Agnihotri ने बताया इटरव्यू में पूछे क्या सवाल? एक गाना किया था तैयार
Anuj Agnihotri UPSC 2025 Topper Success Story : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के रहने वाले डॉ अनुज अग्निहोत्री ने देश की सबसे पड़ी परीक्षा UPSC में टॉप किया है। वह एक MBBS डॉक्टर हैं और अभी दिल्ली में SDM पद पर कार्यरत हैं।

UPSC अऩुज की सफलता की कहानी
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का 6 मार्च शुक्रवार को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। देश की सबसे बड़ी और सबसे कठिन परीक्षा में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के रहने वाले डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉपर रहे। हालांकि वह इससे पहले भी वह एक बार यूपीएससी एग्जाम पास कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने नंबर-1 रैंक हासिल की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनसे इंटरव्यू में क्या क्या सवाल पूछे?
अनुज अग्निहोत्री से UPSC के इंटरव्यू में पूछे यह सवाल
अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि मैं MBBS कर रहा था, तो इंटरव्यू में मुझसे मेरे मेडिकल बैकग्राउंड के बारे में सवाल पूछे थे।
सवाल: राजस्थान के इतिहास को किसने प्रसिद्ध किया था?
अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि मुझसे इंटरव्यू पैनल में पूछा गया कि राजस्थान को किसने प्रसिद्ध किया था, तो मैंने इसका जवाब देते हुए जेम्स टॉड के बारे में बताया था।
आपके गुरु कौन थे?
अनुज ने बताया कि मुझसे मीरा बाई का संबंध भी पूछा गया था, क्योंकि वह भी चित्तौड़गढ़ से हैं और में भी चित्तौड़गढ़ का रहने वाला हूं। इसके साथ ही मुझसे पूछा गया था कि मेले गुरु कौन थे?
UPSC टॉपर अनुज MBBS डॉ़क्टर भी
बता दें कि UPSC टॉपर बने अनुज एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने AIIMS, जोधपुर से MBBS की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2017 में मेडिकल की पढ़ाई शुरू की थी। हालांकि, उन्होंने पहले ही सोच लिया था कि उनको यूपीएससी पास करना है। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने दूसरा विकल्प भी ले रखा था। तभी तो एमबीबीएस पास किया।
अनुज ने इटरव्यू के लिए तैयार किया था एक स्पेशल गाना
अनुज ने बताया कि इंटरव्यू में कुछ भी पूछा जा सकता है। वह फिर आपकी पर्सनल लाइफ हो या फिर फैमिली बैकग्राउंड...। अगर मुझे इंटरव्यू में कोई गाना गाने को कहा जाता तो मैंने इसलिए एक गाना तैयार कर रखा था। 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे' यही गाकर सुना देता।
यूपीएससी टॉपर अनुज अग्निहोत्री का फैमिली बैकग्राउंड
बता दें कि अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में नौकरी करते हैं। वहीं उनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज की स्कूल पढ़ाई रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से स्कूल शिक्षा पूरी हुई है। वहीं उनको जितनी दिलचस्पी पढ़ाई में उतना ही टेबल टेनिस खेलना पसंद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

