नो व्हीकल डे; साईकिल से अपने कार्यालय पहुंचे यातयात मंत्री, लोग देखते रहें

Published : Jan 01, 2020, 05:18 PM IST
नो व्हीकल डे; साईकिल से अपने कार्यालय पहुंचे यातयात मंत्री, लोग देखते रहें

सार

मंत्री ने कहा ‘‘पूरे राज्य में हमारे विभाग के करीब 20,000 कर्मचारी है और वे कार्यालय आने के लिये अपने व्यक्तिगत या अधिकारिक वाहन का उपयोग नहीं करेंगे।’’  

जयपुर: राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बुधवार को 'नो व्हीकल डे' के अवसर पर साईकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने विभाग के सभी कर्मचारियों को पैदल, साईकिल या सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिये थे। इसमें उन कर्मचारियों को छूट दी गई थी जो दिव्यांग हैं। खाचरियावास ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण रोकने के लिये जागरूकता पैदा करना है। मंत्री ने कहा ‘‘पूरे राज्य में हमारे विभाग के करीब 20,000 कर्मचारी है और वे कार्यालय आने के लिये अपने व्यक्तिगत या अधिकारिक वाहन का उपयोग नहीं करेंगे।’’ उन्होंने बताया ‘‘मैने स्वयं कार्यालय आने के लिये साईकिल का उपयोग किया है जो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिये अच्छा है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा