राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैली को किया संबोधित, बोली- फिर बनेगी भाजपा सरकार

Published : Nov 09, 2022, 11:40 AM IST
राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैली को किया संबोधित, बोली- फिर बनेगी भाजपा सरकार

सार

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी के चलते राजस्थान के राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा— प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार, राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में सुना शबद कीर्तन।

राजसमंद (rajsamand). राजसमंद सांसद दीया कुमारी को पार्टी ने अभी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में पार्टी के इलेक्शन प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी हुई हैं। और पार्टी के निर्देश के चलते सांसद दीया कुमारी हिमाचल प्रदेश के राजपूत वोटरों को साधने में जुटी हुईं है। बता दें कि राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने हिमाचल प्रदेश की विधानसभा नाहन में डॉ. राजीव बिंदल के समर्थन में आयोजित विशाल संकल्प रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा कि विशाल जनसमूह को देखकर यह आभास हो गया है कि हिमाचल में एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नाहन ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

इन भाजपा पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी सभा को संबोधित
 रैली को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी संबोधित किया। तो वहीं हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा मे चुनावी बागडोर संभालने पहुंची सांसद दीया कुमारी ने सिख धर्म गुरु गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर दशमेश स्थान नाहन गुरुद्वारे में शबद कीर्तन सुना, साथ में विधानसभा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल उपस्थित रहे।

 हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के लिए नाहन में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर जिले की पांचों विधानसभाओं नाहन, पौंटा-साहिब, शिलाई, रेणुकाजी एवं पछाड़ की स्थिति पर चर्चा कर चुनावों के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई।

जानकारी हो कि राजसमंद सांसद दिया कुमारी पर लोकसभा में गलत दस्तावेज पेश करने के चक्कर में जिला कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां उनकों नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 8 दिसंबर की दी गई है। तो वहीं भाजपा पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार की  कमान सौंपी है।

यह भी पढ़े- लोकसभा चुनाव 2019 में तथ्य छिपाने से जुड़ा मामला, राजसमंद जिला एवं सत्र न्यायालय ने जारी किया नोटिस

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश