राजनीति ने विश्वास स्वरूपम को भी नहीं छोड़ा... पूर्व भाजपा CM वसुंधरा राजे ने बोली ये बड़ी बात

राजसमंद के नाथद्वारा में स्थापित सबसे बड़ी शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम को लेकर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2018 में दी थी भूमि, जहां आज विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ विराजमान है।
 

Sanjay Chaturvedi | Published : Nov 7, 2022 6:29 AM IST / Updated: Nov 07 2022, 12:46 PM IST

राजसमंद (Rajsamand). राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे दो दिवसीय राजसमन्द जिले की धार्मिक यात्रा पर है। जहां पर उन्होंने नाथद्वारा में आयोजित मुरारी बापू की राम कथा कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सियासत में सिंहासन के संघर्ष को लेकर कहा कि एक तो वो समय था जब पिता के आदेश पर भगवान श्रीराम सिंहासन छोड़ कर 14 वर्ष तक वनवास चले गए।फिर दशरथ के निधन के बाद भरत को सिंहासन पर बैठाने की तैयारी हुई,लेकिन उन्होंने भी त्याग की मिसाल पेश करते हुए बड़े भाई राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रख कर शासन चलाया,लेकिन खुद सिंहासन से दूर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप उस समय उन दोनो भाइयों का त्याग देखिए और आज देखिए। आज सिंहासन के लिए किस तरह संघर्ष हो रहा है।

पूर्व  सीएम बोली- भाजपा सरकार ने दी थी जमीन
यहां कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि मदन पालीवाल जी के आग्रह पर शिव प्रतिमा के लिए उनकी भाजपा सरकार ने 2018 में भूमि दी। जहां आज विश्व की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ विराजमान है। उन्होंने राम कथा में राम राज्य का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी सुशासन के लिए राम राज्य को याद किया जाता है। जिसका अर्थ है सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास।हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सबके जीवन में बाधायें आती है,पर विश्वास के साथ यज्ञ दान और तपस्या करने से दूर हो जाती है। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर शर्णानंद महाराज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी और विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

खेल मंत्री ने विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के किए दर्शन
प्रदेश के खेल एवं युवा मामले तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना एक दिवसीय यात्रा पर नाथद्वारा पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के निमंत्रण पर पहुंचे खेल मंत्री चांदना ने हाल ही में लोकार्पित हुई विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने शिव प्रतिमा और परिसर में स्थापित अन्य प्रतिमाओं तथा संपूर्ण परिसर का अवलोकन करते हुए इस स्थान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ‘विश्वास स्वरूपम’ की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अद्भुत प्रतिमा है और इससे इस अंचल में पर्यटन का अपूर्व विकास होगा। उन्होंने यहां पर चल रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के बारे में भी जानकारी ली।

आयोजको ने मेहमानों को दिए खास स्मृति चिह्न
आयोजकों ने खेल मंत्री चांदना का स्वागत किया और श्रीनाथजी की छवि के रूप में स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान खेल मंत्री चांदना ने नाथद्वारा में प्रवासरत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से भी भेंट की और विविध विषयों पर चर्चा की। चांदना ने ‘विश्वास स्वरूपम’ के लोकार्पण समारोह के सफल आयोजन और नाथद्वारा के विकास कार्यों की सराहना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े- विश्वास स्वरूपम में जारी है श्री राम कथा, कथावाचक मोरारी बापू ने बताया इस तरह से पा सकते है शिव को

Share this article
click me!