रेप के मामलों में देश में नंबर वन नंबर पर राजस्थान, अब जो मामला सामने आया वो होश उड़ा देगा

Published : Apr 25, 2022, 12:11 PM IST
रेप के मामलों में देश में नंबर वन नंबर पर राजस्थान, अब जो मामला सामने आया वो होश उड़ा देगा

सार

 राजस्थान में रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना महिलाएं और बच्चियां हैवानों के शिकार हो रही हैं। जिसकी बदौलत आलम यह है कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में नंबर वन बना हुआ है।  

जयपुर. राजस्थान में रेप और छेड़छाड़ के मामले जिस रफ्तार से सामने आ रहे हैं उससे लगने लगा है कि अब यहां महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि रेप के मामलों में प्रदेश पूरे देश में पहले नंबर पर है। राजधानी जयपुर में अब जो सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, बेहद शर्मनाक है। जहां एक 25 साल की एक महिला के साथ हैवानों ने इतनी हैवानियत की कि एक बार तो पुलिसवाले भी लाश की हालत देखकर दंग रह गए। शरीर पर दातों से काटने, चेहरे पर नोंचने और पिटाई के कारण शरीर पर नील के निशान भी पडे हुए हैं। शव को जब परिवार वालों ने देखा तो शव लेने से इंकार कर दिया। अब पुलिस वाले परिजनों को समझाकर शव लेने को तैयार कर रहे हैं। 

पीहर जाने के लिए निकली थी महिला, पहुंची नहीं तो घर वालों ने कराई गुमशुदगी
पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही जयपुर जिले की तुंगा थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में बने एक सूखे कुएं से देर रात महिला का शव बरामद किया गया है। उम्र करीब पच्चीस से तीस साल है। अर्धनग्न हालात में शव बरामद किया गया है। पहचान की पडताल की तो पता चला कि महिला दौसा जिले की रहने वाली है। परिजनों से पता किया तो पता चला कि वह दौसा से जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में स्थित अपने पीहर जा रही थी।

गांव का ही लड़का कार में बैठा मिला तो वह भी कार में बैठ गई
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि महिला देर शाम को पैदल गुजर रही थी। इसी दौरान पास से एक कार गुजरी। कार में गांव का ही एक किशोर लड़का बैठा हुआ था। उसने महिला को कार में लिफ्ट देेने की पेशकश की। ये पेशकश महिला ने मान ली और वह कार में बैठ गई। लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद लडका कार से उतरकर अपने गांव चला गया। इस बीच कार चालक महिला को जंगल के रास्ते ले गया। कार को अंदर से इंटरलॉक कर लिया। फिर उसने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। तीन से चार युवक वहां जमा हुए और उसके बाद महिला को जंगल में अंदर ले गए। 

मुंह में कपडा ठूंस दिया, हाथ पैर बांधकर नग्न कर दिया
पुलिस ने बताया कि जब शव बरामद हुआ तो मुंह में कपडा ठूंसा हुआ था। अर्धनग्न शव मिला था। संभव है कि आरोपियों ने आवाज दबाने के लिए मुंह में कपडा ठूंसा हो। हाथ पैर बांधकर महिला के साथ कई बार रेप किया गया है। उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव को कुएं मंे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने देर रात ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही केस ओपन करने की तैयारी की जा रही है।

राजस्थान रेप के मामले में पूरे देश में पहले नंबर पर है
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के फिगर्स के अनुसार साल 2020 में रेप के 28046 केस दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस 5310 केस राजस्थान में दर्ज हुए हैं। दूसरे नंबर पर 2769 केस के साथ उत्तर प्रदेश और तीसरे नंबर पर 2339 मामलों के साथ मध्य प्रदेश है। उसके बाद 2061 केस के साथ महाराष्ट्र का नंबर आता है। 2020 के अलावा साल 2019 में भी राजस्थान पूरे देश में रेप केस में पहले नंबर पर था।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल