गैंगरेप के बाद जान बचाने आधा किमी तक बदहवास भागती रही 15 साल की लड़की

राजस्थान में एक 15 साल की लड़की के संग गैंगरेप का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को जान से मारने वाले थे, लेकिन वो छूटकर भाग निकली। पीड़िता फटे कपड़ों में आधा किमी तक भागती रही। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2019 12:41 PM IST

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा में 15 साल की एक लड़की के संग तीन लोगों ने गैंग रेप किया। घटना सोमवार देर शाम की है। हालांकि अगले ही दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो साढू भाई हैं। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ एक धार्मिक स्थल जा रही थी। रास्ते में उनका एक रिश्तेदार मिला। दोनों उसकी बाइक पर बैठ गईं। आगे रास्ते  में आरोपी नारायण गुर्जर, कैलाश कहार और राजहू कहार शराब पीते मिले। कैलाश और राजू साढू भाई हैं। तीनों ने लड़कियों के रिश्तेदार को मारपीट करके वहां से भगा दिया। उसकी बाइक भी नहीं ले जाने दी। इसके बाद आरोपी लड़कियों को घसीटते हुए जंगल में ले गए। हालांकि इनमें से एक लड़की मौका देखकर भाग निकली।

Latest Videos

आधा किमी भागी लड़की
लड़कियों का रिश्तेदार भागकर कुंडगेट पहुंचा। यहां रहने वाले चांद मोहम्मद को उसने घटना के बारे में बताया। चांद ने फौरन अपनी बाइक उठाई और युवक को बैठाकर घटनास्थल की ओर भागा। रास्त में पीड़िता बेहोश मिली। चांद मोहम्मद ने अपनी शर्ट उतारकर पीड़ता को पहुंचाई। इसके बाद लड़की के लिए नए कपड़े मंगाए। पुलिस और अन्य लोगों को जानकारी दी। रात को पीड़िता अपनी मां के साथ शाहपुरा थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Election Result: हरियाणा में हुई हार तो कैसे बढ़ेगा BJP पर दबाव, कहां-कहां खड़ी होगी मुश्किल
क्या 7 जन्मों का होता है पति-पत्नी का साथ? प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई #Shorts
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
बिजनेसमैन ने मनाया बीवी का 50वां बर्थडे, लग गया बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा