RBSE 12th Result 2022 Arts : 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, 97.21 छात्राएं पास

जो भी छात्र रिजल्ट में आए नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें घबराने या परेशान होने की जरुरत नहीं है। वे चाहें तो रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से विंडो ओपेन की जाती है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट से ली जा सकती है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 6, 2022 2:55 AM IST / Updated: Jun 06 2022, 03:06 PM IST

करियर डेस्क :   राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं आर्ट्स स्टूडेंट्स का रिजल्ट (RBSE 12th Result 2022 Arts) जारी हो गया है। बोर्ड प्रशासक लक्ष्मी नारायण मंत्री ने नतीजे जारी किए हैं। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। 97.21 प्रतिशत छात्राएं और 95.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस बार हुए एग्जाम में 6.52 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 6 लाख 40 हजार 239 परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। पिछले साल जब कोरोना के चलते परीक्षाएं नहीं आयोजित हुईं थी और आंतरिक मूल्यांकन विधि से रिजल्ट जारी किया गया था, तब के मुकाबले इस बार रिजल्ट 2.83 प्रतिशत कम रहा है।

12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रेगुलर स्टूडेंट्स रिजल्ट
इस साल नियमित स्टूडेंट्स की बात करें तो 6 लाख 49 हजार 92 रजिस्टर्ड हुए। जिनमें 3 लाख 23 हजार 505 छात्र और 3 लाख 25 हजार 587 छात्राएं थीं। कुल 6 लाख 37 हजार 321 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें 3 लाख 15 हजार 763 छात्र और 3 लाख 21 हजार 558 छात्राएं शामिल थीं। 3 लाख 2 हजार 237 नियमित स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिनमें 3 लाख 13 हजार 333 छात्र हैं। इनमें 4,544 सप्लीमेंट्री वाले छात्र हैं। छात्रों का पासिंग प्रतिशत 95.72 है। जबकि 3 लाख 13 हजार 333 छात्राएं पास हुआ हैं। सप्लीमेंट्री वाली नियमित छात्राओं की संख्या 3,363 है। इनका पासिंग परसेंटेज 97.44 है। रेलुगल स्टूडेंट्स के ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो 6 लाख 15 हजार 570 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सप्लीमेंट्री वाले स्टूडेंट्स की संख्या 7,907 है। 96.59  फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

12वीं आर्ट्स स्ट्रीम प्राइवेट स्टूडेंट्स
वहीं, प्राइवेट छात्रों की बात करें तो कुल 3,352 रजिस्टर्ड थे। जिनमें 1,714 छात्र और 1,638 छात्राएं थीं। 2,918 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जिसमें 1,446 छात्र, 1,472  छात्राएं थीं। 492 छात्र, 683 छात्राएं पास हुई हैं। प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 34.02 और छात्राओं का 46.40 प्रतिशत है। परीक्षा में कुल 1,175 प्राइवेट छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। सप्लीमेंट्री वाले स्टूडेंट्स 327 हैं। प्राइवेट छात्र-छात्राओं का पासिंग परसेंटेज 40.27 है।

96.33 प्रतिशत रिजल्ट
अब अगर 12वीं बोर्ड कला संकाय के नियमित और प्राइवेट  परीक्षार्थियों के रिजल्ट की बात करें तो 6 लाख 52 हजार 444 ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्रों की संख्या 3 लाख 25 हजार 219 और छात्राओं की 3 लाख 27 हजार 225 थी। 6 लाख 40 हजार 239 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 3 लाख 17 हजार 209 छात्र और 3 लाख 23 हजार 30 छात्राएं शामिल हैं। 3 लाख 2 हजार 729 छात्र और 3 लाख 14 हजार 16 छात्राएं पास हुई हैं। सप्लीमेंट्री छात्रों की संख्या 4,691 है। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 95.44 फीसदी है। सप्लीमेंट्री छात्राओं की संख्या 3,543 है और उनका पास प्रतिशत 97.21 है। परीक्षा में उत्तीर्ण कुल परीक्षार्थी 6 लाख 16 हजार 745 है। सप्लीमेंट्री छात्र और छात्राओं की संख्या 8,234 है। पासिंग परसेंटेज 96.33 है।

इसे भी पढ़ें
UP Board 10th 12th Result 2022: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां चेक करें मार्क्स

RBSE Result 2022: जल्द आ सकता है राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Heavy Rain In Delhi : बारिश से सड़कें बनी झील, IGI एयरपोर्ट के T1 टर्मिनल की टूटी छत। Weather Update
ED को जबरदस्त झटकाः JH हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी जमानत
Jasmine Shah LIVE: IGI एयरपोर्ट पर बडे हादसे पर मोदी सरकार पर उठाये सवाल।
Owaisi Home Attack : ओवैसी के घर पर क्या हुआ जो Amit Shah और Om Birla से मांगा जा रहा जवाब
India Maldives Relations : एक ही झटके में ठिकाने आ गए मालदीव के होश, करने लगे भारत का गुणगान