7 साल की बेटी हिना बनी अपने परिवार की मुखिया, पगड़ी पहनाई तो हर किसी की आंख से छलके आंसू

Published : Dec 03, 2019, 02:10 PM IST
7 साल की बेटी हिना बनी अपने परिवार की मुखिया,  पगड़ी पहनाई तो हर किसी की आंख से छलके आंसू

सार

राजस्थान में एक पिता की मौत के बाद परिवार ने 7 साल की बेटी हिना को पगड़ी पहनाकर अपने परिवार का मुखिया बनाया। बता दें कि अगर किसी परिवार का मुखिया का निधन हो जाता है तो उसके अंतिम संस्कार के तीसरे, चौथे दिन या फिर तेहरवीं के दिन पगड़ी की रस्म की जाती है। 

जयपुर. राजस्थान में अगर किसी परिवार का मुखिया का निधन हो जाता है तो उसके अंतिम संस्कार के तीसरे, चौथे दिन या फिर तेहरवीं के दिन पगड़ी की रस्म की जाती है। ऐसा ही एक मामला जयपुर में सामने है, जहां एक पिता की मौत के बाद परिवार ने 7 साल की बेटी हिना को पगड़ी पहनाकर घर का मुखिया बनाया।

पिता की मौत के बाद बेटी को पहनाई पगड़ी
दरअसल, 30 नवंबर को जयपुर के रहने वाले  राजेन्द्र वर्मा बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह ऑटो चलाकर अपने घर का खर्चा चलाता था। रीति-रिवाज है कि पिता की पगड़ी बेटे को ही पहनाई जाती है। लेकिन राजेंद को कोई बेटा नहीं उसको तीन बेटिया हैं। जिनके नाम बेटियां हीना, ईशा और प्रियंका हैं। 

देश नाम रोशन कर रही हैं बेटियां
जब परिवार वाले बेटी को पगड़ पहनाने लगे तो पड़ोसी इसका विरोध करने लगे। बोले- ऐसा नहीं होता यह रस्म तो बेटे के साथ होती है। लेकिन हिना के नाना ने तर्क दिया जिसके घर में कोई बेटा नहीं हो तो क्या करें। हम तो अपनी हिना बेटी को ही यह पगड़ी बांधेगे। क्योंकि आज भारत की बेटिया देश में परचम लहरा रही हैं। वह हर फील्ड में अपना नाम रोशन कर रही हैं। इसलिए हम बेटी को ही पगड़ी पहनाएंगे। जब बच्ची को पगड़ी बांधी गई तो वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी