सालों बाद जीवन में रोशनी आई, फिर दूसरे दिन हुआ ऐसा की जीवनभर का दे गई गम

Published : Nov 11, 2022, 06:06 PM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 06:36 PM IST
सालों बाद जीवन में रोशनी आई, फिर दूसरे दिन हुआ ऐसा की जीवनभर का दे गई गम

सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर का ये शॉकिंग मामला सभी के लिए एक अलर्ट है। यहां आरोपी महिला ने एक अंधे को झूठी उम्मीद देकर 2 लाख रुपए लेकर पहले शादी की। फिर दूसरे दिन ही ऐसा किया की पीड़ित के जीवन में निराशा ने ही भर दिया। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सवाई माधोपुर (sawai madhopur).राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बड़ी मशक्कत के बाद एक पिता ने अपने अंधे बेटे की शादी करवाई। सालों बाद अंधे के जीवन में शादी होने से रोशनी तो आई। लेकिन वह 1 दिन भी नहीं टिकी। शादी के अगले दिन ही दुल्हन अपने दोस्तों के साथ फरार हो गई। यह दुल्हन 2 लाख रुपए देकर लाई गई थी। दूल्हे के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

नहीं हो रही थी ब्लाइंड युवक की शादी, 2 लाख लेकर माने युवती के घर वाले
सवाई माधोपुर निवासी बंशीलाल ने पुलिस ने शिकायत देकर बताया है कि उनका बेटा जुगराज बचपन से ही अंधा था। जिसकी शादी के लिए वह कई दिनों से लड़की ढूंढ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी में एक रिश्तेदार के जरिए कोमल नाम की एक लड़की से उन्हें मिलवाया। जिसके बदले 2 लाख रुपए में शादी करवाने की बात कही। 7 नवंबर को सवाई माधोपुर कोर्ट में शादी हुई। स्टांप पर पति - पत्नी के साइन भी हुए। इसके बाद अंधा दूल्हा अपनी पत्नी को घर पर ले गया।

दूसरे दिन मिलने आए युवक, ले गए अपने साथ
अगले दिन दुल्हन को मिलने अपने पति के फोन से किसी लड़के को फोन किया। इसके बाद एक गाड़ी में कुछ युवक आए और दुल्हन को अपने साथ लेकर चले गए। यह युवक वही थे जो कोर्ट में दुल्हन के परिजन बनकर आए थे। एक दो दिन तक फोन करने के बाद जब  लड़की का कोई जवाब नहीं मिला तो युवक को किसी तरह की ठगी का अंदेशा हुआ। जिसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पिता बोले- नहीं पता था कुछ घंटों की खुशी, जिंदगी भर का गम दे जाएगी
बंसीलाल ने बताया कि वह मूल रूप से खेती का काम करते हैं। बड़ी मेहनत से उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए यह रुपए जमा किए थे। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उनके घर में आई खुशी कुछ घंटों के लिए ही उनके पास रहेगी। वहीं इस घटना के बाद अंधा दूल्हा सदमे में है। बचपन में मां की मौत के बाद अंधा होने के चलते वैसे ही वह दुनिया नहीं देख पाया। 30 साल की उम्र बीतने के बाद अब उसके कानों में पत्नी की आवाज सुनाई दी। लेकिन वह भी कुछ घंटों बाद ही चली गई। घटना के बाद से अब लुटेरी दुल्हन का मोबाइल भी बंद है। वही रिश्ता करवाने रिश्तेदारों को भी युवती के बारे में कुछ पता नहीं है।

जानकारी हो कि लुटेरी दुल्हन का राजस्थान में यह पहला केस नहीं है।  शादी का इंतजार कर रहे कई युवाओं के साथ इस तरह की ठगी बदमाशों की गैंग द्वारा की जाती है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस इस मामलों में अभी तक कुछ ही आरोपों का फर्दाफाश कर पाई है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच