केक कटते ही मच गया कोहराम, डासिंग फ्लोर पर बिखरे पड़े थे खून के छींटे

राजस्थान के कोटा में एक युवक की उसके ही दोस्त ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना एक तीसरे दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई। विवाद किसी मामूली सी बात को लेकर हुआ था।

Asianet News Hindi | Published : Jan 13, 2020 1:50 PM IST

कोटा, राजस्थान. एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी में दो दोस्तों के बीच किसी मामूली बात पर झगड़ा हो गया। इस विवाद में एक ने दूसरे के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद पार्टी में कोहराम मच गया। घायल युवक को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। झगड़ा केक काटने के बाद हुआ था। सभी दोस्त डांस कर रहे थे, तभी चारों ओर खून के छींटे बिखर गए।


अचानक दुश्मन बने दो अच्छे दोस्त..
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम को अनंतपुरा थाना इलाके में हुई। यहां के पिकनिक स्पॉट कर्णेश्वर महादेव मंदिर पर आशीष मीणा की बर्थ डे पार्टी थी। महावीर नगर के रहने वाले आशीष ने अपने करीब 30 दोस्तों को बुलाया था। केक कटने के बाद सभी डांस करते हुए मस्ती कर रहे थे। इसी बीच मनीष गौतम और जयेश राणा के बीच विवाद हो गया। इस बात पर गुस्साए जयेश ने मनीष के सीने में चाकू घोंप दिया। अचानक हुए इस हमले से मनीष खुद को बचा नहीं पाया। मनीष लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ा। जब बाकी दोस्तों की नजर उस पर पड़ी, तो चीख-पुकार मच गई। कुछ युवक डरके मारे पार्टी छोड़कर भाग निकले। हालांकि कुछ दोस्त घायल मनीष को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस हॉस्पिटल और घटनास्थल पर पहुंची। मनीष के परिजनों ने जयेश सहित कुछ अन्य युवकों के खिलाफ भी हत्या का केस दर्ज कराया है। जयेश के पिता राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। वे अभी बारां जिले में पदस्थ हैं।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर #Shorts
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Ratan Tata के अंतिम दर्शन में ईशा अंबानी ने ये क्या कर डाला-वीडियो वायरल
अजीब किस्सा: माता-पिता के होते हुए भी क्यों अनाथालय भेजे गए थे Ratan Tata
Ratan Tata की तिरंगे में लिपटी सबसे पहली तस्वीर, अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़