बेड पर काली चमकती चीज को सरकते देखकर जैसे ही करीब पहुंचे दम्पती...मानों सबको सांप सूंघ गया

Published : Oct 08, 2020, 04:25 PM IST
बेड पर काली चमकती चीज को सरकते देखकर जैसे ही करीब पहुंचे दम्पती...मानों सबको सांप सूंघ गया

सार

 यह तस्वीर राजस्थान के कोटा की है। यहां सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। यह कोबरा घर में घुसकर बेड पर पड़ा हुआ था। जैसे ही दम्पती सोने के लिए कमरे में पहुंचे, कोबरा उन्हें देखकर फन फैलाकर बिस्तर पर खड़ा हो गया। यह देखकर दम्पती डरके मारे भाग खड़े हुए। बाद में सर्प विशेषज्ञ ने पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया।

कोटा, राजस्थान. बारिश और इस सीजन में सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। कोटा में एयरोड्रम के पास नई धानमंडी इलाके में एक घर में घुसे 5 फीट लंबे कोबरा ने हड़कंप मचा दिया। कोबरा बेड पर बैठा था। जब दम्पती सोने के लिए पहुंचे, तो देखा कि बिस्तर पर कोई काली चमकीली चीज रेंग रही है। जब वे नजदीक पहुंचे, तो कोबरा फन फैलाकर बैठ गया। यह देखकर दम्पती वहां से भाग खड़े हुए।

बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा जा सका
घर में कोबरा होने की खबर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी घबरा गए। तुरंत सर्प विशेषज्ञ गोविंद शर्मा को सूचना दी गई। बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका। इसके बाद लाडपुरा रेंजर संजय नागर के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। बताते हैं कि कोटा में पिछले साल बाढ़ के बाद से यहां लगातार सांप निकलने की घटनाएं हो रही हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट