डेढ़ महीने से कर रहा था रेप, हदें पार हुईं तो 14 साल की लड़की ने रेपिस्ट को मार डाला

राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने अपने रेपिस्ट को मार डाला। मृतक पिछले डेढ़ महीने से लड़की के साथ रेप कर रहा था। इतना ही नहीं वह उसे अपने दोस्तों के साथ भी रिलेश्न बनाने के लिए भी ब्लैकमेल कर रहा था।

Asianet News Hindi | Published : Jun 7, 2022 12:50 PM IST / Updated: Jun 07 2022, 06:21 PM IST

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में करीब दो सप्ताह हुए एक युवक की हत्या के बार में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसके बाद हर किसी ने यही कहा अच्छा किया उसको मार डाला। दरअसल, यह हत्या किसी बदमाश ने नहीं, बल्कि एक 14 साल की लड़की ने की है। क्योंकि मृतक पिछले एक महीने से पीड़िता के साथ रेप कर रहा था। इसके बाद वह लड़की से जबरन अपने दोस्तों के साथ शारीरिक रिलेश्न बनाने का दवाब बना रहा था। बस यही बात पीड़ित को बर्दास्त नहीं हुई और उसने आरोपी की हत्या करने की प्लानिंग बना डाली।

एक महीने रोज लड़की का रेप करता था मृतक
दरअसल, यह पूरी वारदात अलवर जिले के कोटकासिम इलाके की है। एक  पूर्व सरपंच का बेटा नाबालिग को जान से मारने की धमकी देर पिछले की दिनों से रेप कर रहा था। वीडियो और फोटो खींचने के बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा था। पीड़िता चाहकर भी किसी को यह बात नहीं बता पा रही थी। फिर एक दिन लड़की ने आरोपी को मिलने के लिए खेत में मिलने के लिए बुलाया। युवक शराब के नशे में धुत्त था। मौका देखते ही लड़की ने उससे सिर पर पत्थर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Latest Videos

अंतिम संस्कार से पहले परिवार को हुआ हत्या का शक
मामले की जांच कर रहे भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि  17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उसका शव गांव की मुख्य सड़क के पास मिला था। ग्रामीणों को लगा कि किसी वाहन की टक्कर या गिरन से उसकी मौत हुई है। परिवार उसका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे, तभी उसकी गर्दन पर खून के निशान मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली, जिसमें गांव की 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूलते हुए अपनी दर्दभरी कहानी बयां कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला 
लड़की ने पुलिक को बताया कि वह पिछले एक साल से गांव के एक लड़के से प्रेम करती है। वह जाब नल पर पानी भरने के लिए जाती थी तो उससे बात करती थी। इसी दौरान विक्रम से उसन प्रेमी से बात करने के लिए उसका फोना मांगा। लड़की और उसके प्रेमी की बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई। इन्हीं बातों को लेकर वह ब्लैकमेल करने लगा, इतना ही नहीं गांव में बताने की धमकी देकर रेप कर रहा था। वो अपने साथ-साथ अपने दोस्तों से भी नाबालिग से रिलेशन बनवाना चाहता था। इसी बात को लेकर लड़की ने उसे निपटाने की योजना बनाई और मौत के  घाट उतार दिया।

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बिछा दी नक्सलियों की लाशें
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts