सुहागरात में पूरी नाइट सोफे पर बैठा रहा दूल्हा, दुल्हन को टच करता तो मर जाता!, शॉकिंग है पूरा मामला

 जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे को धमकी देते हुए कहा-अगर मेरी बॉडी को टच किया तो ठीक नहीं होगा, तुम्हारी हत्या हो जाएगी।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 12, 2022 6:08 AM IST / Updated: Dec 12 2022, 12:16 PM IST

जयपुर (राजस्थान). जयपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। शादी तक सब कुछ अच्छा चलता रहा। वर और वधु पक्ष के लोग आयोजनों में व्यस्त रहे। खूब फोटोज खींचे गए, खूब धूमधड़ाका हुआ। शादी आराम से सम्पन्न हो गई। उसके बाद सब मेहमान चल गए। शादी के बाद आवश्वक रस्मों के पूरा होने के बाद दूल्हा और दुल्हन की सुहागरात का समय आया। दुल्हा अपनी दुल्हन के पास पहुंचा ही था कि दुल्हन ने जोरदार धमाका कर दिया। उसने दूल्हे को धमका दिया, कहा कि मेरे हाथ मत लगाना नहीं तो पछताना पडेगा। मैं किसी और की हो चुकी हूं।

दूल्हन बोली-टच किया तो लाश मिलेगी
 शादी के तीन दिन के बाद अब दूल्हे ने जयपुर के मुरलीपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। वर और वधु पक्ष दोनो इस घटना के बाद से हैरान हैं।मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी विजय कुमार की शादी सात दिसंबर को ही हुई है। विजय अपनी पत्नी टीना के साथ इस सप्ताह हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था। 10 दिसंबर को दोनो की सुहागत रात थी। लेकिन सुहागरात से ठीक पहले टीना ने बड़ा खुलासा कर दिया। उसने पति विजय को कहा कि वह पहले ही किसी और की है। वह गगन नाम के एक युवक के साथ सात साल से रिलेशन में है और कुछ दिन लिव इन में भी रह चुकी है। वह यह शादी नहीं करना चाहती थी लेकिन घर वालों की बात मानकर करनी पडी और अब वह गगन के साथ जाना चाहती है।

Latest Videos

सुहागरात में पूरी नाइट सोफा पर बैठा रहा दूल्हा
 विजय कुछ समझ पाता कि इसी दौरान गगन का फोन आया और उसने धमकाया कि टीना उसकी है। अगर उसे हाथ लगाने की भी कोशिश की तो वह उसे गोली मार देगा। इस पर विजय इतना घबरा गया कि पूरी रात सोफे पर बैठे बैठे निकाल दी और अगली सुबह अपने परिवार को जानकारी दी। रविवार शाम इस मामले में पुलिस थाने में सूचना दी गई और अब केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच मुरलीपुरा पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान की अनोखी शादी: साथ निकली दूल्हे और दुल्हन की बारात, बुलेट रानी का अंदाज देख चौंक गए लोग
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election