जयपुर में दिल्ली की श्रृद्धा जैसा हत्याकांड, महिला की हत्या कर लाश के किए 10 टुकड़े, फिर एक-एक कर जंगल फेंके

देश की राजधानी दिल्ली से बीते दिनों उजागर हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने हर किस को हिलाकर रख दिया है। ऐसी एक खौफनाक वारदात राजस्थान की राजधानी जयपुर  से सामने आई है। जहां श्रृद्धा मर्डर केस को बारीकी से स्टडी करने के बाद उसी तरीके से महिला को हत्या कर दी गई।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 17, 2022 6:43 AM IST / Updated: Dec 17 2022, 01:25 PM IST

जयपुर. राजधानी जयपुर से दिल्ली की श्रृद्धा जैसा हत्याकांड सामने आया है। हत्या को इतने जघन्य तरीके से अंजाम दिया गया कि पुलिस वाले भी दहल गए। हत्यारे ने हत्या करने से पहले श्रृद्धा मर्डर केस को बारीकी से स्टडी किया लेकिन बस इतनी सी गलती कर बैठा। अब इस पूरे हत्याकांड के बारे में जयपुर पुलिस नोर्थ के डीसीपी परिस देशमुख दोपहर बाद खुलासा करने की तैयारी कर रहे हैं। हत्या के आरोपी को पकड लिया गया है। वह मृतका का सगा भतीजा ही है। 

पुलिस को लगा कि सच में महिला गायब हो गई, फिर बेटी ने खोला बड़ा राज
दरअसल यह पूरा घटनाक्रम जयपुर के नोर्थ इलाके में स्थित विद्याधर नगर थाना क्षेत्र का है। थान इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में  रहने वाली सरोज देवी की हत्या कर दी गई। सरोज शर्मा की दो बेटियां हैं। दोनो की शादी हो गई और दोनो शहर से बाहर रहती हैं। उनका एक बेटा भी है जो विदेश रहता है। सरोज देवी के पति की मौत करीब पच्चीस साल पहले हो गई। सरोज देवी के साथ अपार्टमेंट में उनका भतीजा अनुज शर्मा भी रहता है जो उनकी देखभाल करता था। 

Latest Videos

किचन में धो रहा था खून सने दाग
पुलिस ने बताया कि 11 दिसम्बर को अनुज ने बीकानेर में रहने वाली सरोज की बेटी पूजा को फोन कर कहा कि बड़ी मम्मी लापता हो गई हैं। वे गाय को रोटी देने गई थीं और वापस नहीं लौटी। विद्याधर नगर पुलिस को इसकी सूचना दी है और वे तलाश कर रहे हैं। पूजा को यह बात समझ नहीं आई। वह 13 दिसम्बर को बिना बताए बकानेर से जयपुर आ गई और सीधे विद्याधर नगर में स्थित फ्लैट में पहुंच गई। वहां पर अनुज मौजूद था। वह किचन में था और वहां पर खून के दाग धो रहा था।

इस वजह से दरिंदे ने दी अपनी ताई की भयानक मौत
 पूजा ने अनुज से खून के बारे में पूछा तो अनुज ने कहा कि उसे नकसीर हो गया था। उसके बाद अनुज वहां से बिना बताए निकल गया। पूजा को किचन की हालत देखकर शक हुआ। उसने पुलिस को अपनी बड़ी बहन केा सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की और तीन दिन बाद यानि 16 दिसम्बर को अनुज को दबोच लिया। अनुज ने स्वीकार की ताई उसे बात बात  टोकती थी। उसने 11 दिसम्बर को ताई की हत्या कर दी। वह किचन में थी और उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया। उसके बाद कटर मशीन से उसके शव के कई टुकड़े कर लाश को दिल्ली रोड के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस अब लाश के टुकड़े बरामद कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में क्राइम कंट्रोल का अनूठा तरीका, अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया ऐसा, शर्म से झुका ली नजरें
 

Share this article
click me!

Latest Videos

रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'