राजस्थान में महिला का पहले रेप किया, पति बचाने आया तो नाक-कान काटे-पेशाब पिलाया

राजस्थान की राजधानी जयपुर से क्रूरता की सारी हदें पार कर देने वाली शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां कुछ दबंगों ने महिला का अपहरण कर उसका रेप किया। जब पति बचाने आया तो दरिंदों ने उसके नाक-कान काट दिए। इतना पीटा की उसे अधमरा कर दिया।

Arvind Raghuwanshi | Published : Nov 9, 2022 7:07 AM IST / Updated: Nov 09 2022, 05:57 PM IST

जयपुर. इसांनियत को शर्मसार करने का एक मामला जयपुर से सामने आया है। जयपुर में कुछ दबंगों ने महिला को को उठा लिया, उसका रेप करने की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए, निजी अंगों में चोट पहुंचाई। उसका पति और मां अचानक वहां आ गए। दोनो ने उसे बचाने की कोशिश की तो महिला को मां को पहले पीटा गया और उसके बाद इन दोनो के सामने ही लड़की के पति को बुरी तरह से पीटा गया। चाकू से कान और नाक पर गहरे घाव कर दिए और उसके बाद अपना पेशाब पिलाया। 

महिला की हो चुकी हैं दो शादियां, मां ने बयां की पूरी कहानी
दरअसल, यह मामला जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एक नामजद व्यक्ति समेत कुछ अन्य पर केस दर्ज किया गया है। महिला की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी जल्द ही कर दी गई थी। वह मूल रूप से दूसरे शहर की रहने वाली है, लेकिन रामनगरिया क्षेत्र में उसका ससुराल है। कुछ दिन पहले ही पति की मौत हो गई। इस कारण वह सदमे में चल रही थी। मां को संभालने के लिए 31 अक्टूबर की रात बेटी अपनी मां से मिलने के लिए आ गई। मां अपने ससुराल थी, बेटी भी वहीं आ गई। बेटी के साथ उसका पति भी आया था।

 मां और पति के साथ की ऐसी क्रूरता की कलेजा कांप जाए
 आरोप है कि कच्चे मकान के नजदीक ही रहने वाले कुछ दबंगों ने 16 साल की बेटी को उठा लिया और नजदीक ही सुनसान इलाके में ले गए। वहां ले जाकर रेप करने की नीयत से उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस बीच मां और पति वहां आ गए तो उनके साथ बेहद क्रूरता की। कुद दिन तक तो परिवार सदमे में रहा, घर से बाहर नही निकला। बाद में आसपास पड़ोस में और समाज के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होनें परिवार को केस दर्ज कराने के लिए तैयार किया। इस घटना के बाद अब मंगलवार केा केस दर्ज कराया गया है। मामले में एक नामजद आरोपी रामलाल समेत अन्य पर केस दर्ज कराया गया है। एसएचओ रामनगरिया राजेश शर्मा केस की जांच कर रहे हैं।

Share this article
click me!