राजस्थान में शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई दुल्हन, सब देखते रह गए, दूल्हा बोला-इससे अच्छा मैं कुंवारा रहता

Published : Apr 14, 2022, 06:54 PM ISTUpdated : Apr 14, 2022, 06:59 PM IST
राजस्थान में शादी के दूसरे दिन ही कांड कर गई दुल्हन, सब देखते रह गए, दूल्हा बोला-इससे अच्छा मैं कुंवारा रहता

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से शादी-विवाह को लेकर अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन कांड कर ससुराल से भाग गई। वह घर में रखे जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गई।

जयपुर. शहर में लुटेरी दुल्हनों ने ऐसा जाल बिछा रखा है कि एक ही व्यक्ति को दो से तीन बार तक लूटने के मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में इसी तरह का मामला सामने आया है। शादी के लिए कर्जा लिया, लेकिन 24 घंटे तक दुल्हन घर में रुक नहीं पाई और बाजार जाने की कहकर लाखों रुपए और जेवर चुरा कर भाग गई। लुटने के बाद पीड़ित ने अदालत के इस्तगासे से थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। अब पुलिस जांच कर रही है। 

एक दिन में जेवर-कैश लेकर भाग गई लड़की
पीडि़त रुपचंद जो लक्ष्मी नगर विष्णु विहार निवारू रोड झोटवाड़ा में रहते हैं उसने पुलिस को बताया कि अच्छा काम चल रहा था। बुध सिंह ने बातों में ले लिया और कहा कि शादी कर लो अकेले कैसे समय बीतेगा। उसके बाद उन्होंने पूजा नाम की लड़की को दिखाया और कहा कि लड़की सुशील है पूरे परिवार को संभाल कर रखेगी। पीड़ित ने अपने परिवार को बताया तो परिवार मान गया। अजमेर गए और वहां से पूजा नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी 4 मार्च 2022 को अजमेर में हुई।  पूजा नाम की लड़की जयपुर आई और सिर्फ एक दिन मे ही घर से जेवर और कैश समेटकर भाग गई। 

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के इस दुल्हन से मिलिए: जो शादी के दूसरे दिन कर गई शर्मनाक कांड, पछतावा हुआ तो खुद पहुंच गई थाने

बाजार जाने की कहकर निकली थी
शादी के बाद पूजा को घर लाया गया। यहां पर दुल्हन की आरती उतारी गई। सब कुछ अच्छा चल रहा था, तभी दुल्हन ने बाजार जाने की इच्छा जताई। पूजा बाजार जाने के बाद शाम तक नही लौटी तो रुपचंद उसे देखने निकला, लेकिन वह नहीं मिली। रात तक इंतजार किया। शादी करने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने भी कोई जानकारी होने से मना कर दिया और उसे आज कल में आने की कहने लगे। पीड़िता का कहना है कि पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। झांसा देकर पहले शादी के लिए मनाया और फिर फर्जी विवाह तैयार करवाया। बाद में वह घर से ढाई लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर चुराकर भाग गई। 

यह भी पढ़ें-ऐसी दुल्हन से सावधान: शादी के तीसरे दिन ससुराल में कांड कर भाग गई, दूल्हे ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी

पुलिस तलाशेगी दुल्हन
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शादी करवाने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरु कर दी है। जिस तरह से धोखाधड़ी की गई है उससे पुलिस क़ड़ी से कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में लुटेरी दुल्हन द्वारा धोखाधड़ी की और भी वारदातें सामने आ सकती है। पुलिस दुल्हन सहित अन्य आरोपियों की तलाश करेगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: केरल 9/10, यूपी 0/10… विदेशी महिला ट्रैवलर के सेफ्टी रिपोर्ट कार्ड से छिड़ी बहस
Rajasthan Viral Desi Fridge: भीषण गर्मी में वायरल हुआ राजस्थान का देसी फ्रिज, बिना बिजली पानी बर्फ जैसा ठंडा