4 महीने में 20 साल की लड़की का सैंकड़ों बार गैंगरेप, होश आता तो लगा देते नशे का इंजेक्शन, रूह कंपा देगी ये खबर

Published : Oct 12, 2022, 09:49 AM ISTUpdated : Oct 12, 2022, 11:05 AM IST
4 महीने में 20 साल की लड़की का सैंकड़ों बार गैंगरेप, होश आता तो लगा देते नशे का इंजेक्शन, रूह कंपा देगी ये खबर

सार

राजस्थान के नागौर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले तो 20 साल की लड़की का शादी के लिए अपहरण किया। इसके बाद चार महीने तक सैंकड़ों बार रेप किया। जब पीड़िता को होश आता तो उसे नशे का इंजेक्शन लगा देते।

जयपुर. ईश्वर ने हमें इंसान बनाया, इमोशन दिए, अच्छा बुरा समझने के लिए दिमाग दिया, लेकिन हमारे आपके बीच से ही कुछ जानवर निकल रहे हैं। राजस्थान के नागौर से ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, नागौर पुलिस ने एक लड़की को बरामद किया है, जिसकी उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। उसका मेडिकल कराया जाना है लेकिन दो दिन से मेडिकल इसलिए नहीं कराया जा सका क्योंकि वह बेहोशी की हालात में है और लगातार ब्लीडिंग हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है जब तक खून नहीं रुकेगा, मेडिकल नहीं कराया जा सकता। लड़की के साथ चार महीने तक सैंकड़ों बार कभी रेप तो कभी गैंगरेप हुआ। 

चार महीने तक लगातार रेप, होश आता तो लगा देते थे नशे का इंजेक्शन

पुलिस ने बताया लड़की नागौर जिले की रहने वाली है। वह अपने ननिहाल में रह रही है। करीब चार महीने पहले उसे रोहिताश, कमली और करण नाम के तीन लड़के उठा ले गए थे। उनमें से एक ने लड़की को शादी का झांसा दिया था और जल्द शादी कर वापस आने की बात कही थी। उसके बाद उन्होंने लड़की को नागौर से सीधे हरियाणा ले गए। वहां पर कुछ दिनों तक तीनों ने होटल में लड़की को रखा। वहां पर उसके साथ हर रोज रेप किया। जब वह विरोध करती तो उसे बांधकर रेप करते और नशे का इंजेक्शन देते। उसके बाद हरियाणा में होटल से निकालकर अपने करीबी के घर में रखा। वहां पर खुद भी रेप किया और उसके अलावा कई लोगों से रुपए लेकर रेप करवाया। 

पूरे शरीर पर काटने और नाखून के निशान..हो रही ब्लीडिंग 

परिजनों का आरोप है कि बेटी को देह व्यापार में धकेल दिया गया। वह अचेत ही रहती और उसके साथ लगातार रेप किया जाता रहा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले रोहिताश नाम के लड़के के फोन से लड़की ने अपने परिजनों को फोन किया था। उसके बाद परिजन और पुलिस उसे हरियाणा से मुक्त कराकर लाए। कुछ दिन नागौर में इलाज चला और अब चूरू रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज जारी है। अब लड़की बयान देने की हालत में आई है। उसका स्वास्थ्य सही नहीं है। हिमोग्लोबिन बेहद कम है। उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है। उसके शरीर पर काटने और नाखून लगने के निशान हैं। गुप्तांग और आसपास चोट के निशान हैं। वह बेहोशी की हालत में बताई जा रही है। अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-लड़की की सगाई के बाद पड़ोसी ने रेप कर किया गर्भवती, दरिंदे ने वीडियो भी बनाया..फिर भी पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल